August 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जनता दरबार मे आज भी दिखा भीडनूमा माहौल, पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल,नपा अध्यक्ष सरिता मनोज दांदरे ने समाधान की पहल कर जनता का विश्वास किया हासिल

गंगोत्री कालोनी के जोडापीपल हनुमान मंदिर सहित पुरे परिसर से पानी निकासी के लिये बडी नाली निर्माण की मांग आयी सामनेवारासिवनी……नगर पालिका परिषद मे आयोजित जनता दरबार जनमानस की कसौटी पर खरा उतरता प्रतित हो रहा है। आज भी अधिक संख्या मे समुहो मे आकर जनता ने अपनी परेशानी से अवगत कराया। जिस पर पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल, नपा अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे के साथ पार्षदगणो व अधिकारीयो की टीम ने समाधान करने की पहल की। साथ ही सरकारी योजनाओ का सीधा लाभ प्राप्त करने के लिये एक प्रभावी और पारदर्शी मंच भी प्रदान किया।
आज जनता दरबार मे गंगोत्री कालोनी स्थित जोडापीपल हनुमान मंदिर के भक्तो मे विवेक जुझार, जवाहर पटले,रितेश पटले,विक्रम बिसेन,धर्मेन्द्र तिवारी आदि भक्तो ने आकर शिकायत दर्ज करायी। जिसमे मंदिर से पानी की निकासी की समस्या को विस्तार से सामने रखा। साथ ही इसी परिसर मे एसबीआई बैंक, दो बडे कांपलेक्स, रेस्टारेंट आदि का हवाला देकर एक बडी नाली के निर्माण की मांग रखी। जिस पर तत्काल प्रदीप जायसवाल व श्रीमती सरिता दांदरे ने उपयंत्री अंशिका चैहान को स्थल निरिक्षण, नाली लंबाई की सीमा और प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश प्रदान किये।
इसी तरह संत शिरोमणी सर्वदासिया समाज ने नगर के एफसीआई के पीछे के स्थल मे संत शिरोमणी रविदास जी की मूर्ति स्थापना व सभामंच की मांग सामने रखी। सर्वश्री प्रवीण खरोले, पी के मालाघाटे, कैलाश जगने, कैलाश भोंडेकर, मुकेश मोहले, नंदकिशोर मोहबे, दिलीप भोंडेकर आदि ने कहा की जंयति एवं पूजन कार्यक्रम के लिये मूर्ति स्थापना बेहद जरूरी है। नपा परिषद ने इस विषय को भी गंभीरता से लेकर अपने कदम समाधान के विषय मे आगे बडा दिये।
इसी तरह परमात्मा एक आजीविका स्व सहायता समुह ने वार्ड 8 के तालाब को 10 वर्षो तक पटटे मे देने की मांग रखी। दूसरी ओर मछली पालन के लिये जय बजरंग मछुआ सहकारी समिति वारासिवनी ने भी 10 वर्षो के लिये शंकर तालाब, आम तालाब, बोडी वार्ड 9 व चंदौरी तालाब को पटटे मे देने की मांग की। जिस पर नपा परिषद ने श्री विजय मेश्राम सहायक मत्स्य अधिकारी को बुलाकर नये नियमो की जानकारी लेकर टीम भावना से कार्य किया।
जनता दरबार मे आज नगर के प्रदर्शनी बाजार के विषय को भी गंभीरता से लिया गया। अधिकारीयो से प्रदर्शनी मे मनमानी अतिक्रमण को हटाने के विषय मे जवाब तलब किया गया। जिसमे जानकारी सामने आयी की अतिक्रमणकारीयो को पहले ही सात दिवस की समय सीमा का नोटिस प्रदान कर दिया गया। ज्ञात हो की उक्त प्रदर्शनी मे सफाई कार्य शुरू करवाकर फिलहाल सब्जी बाजार के बढते स्वरूप को वहां स्थापित करने की सोच नपा परिषद ने सामने रखी है।
आज दरबार मे नाली सफाई, सडक निर्माण, घर के सामने विधूत विभाग के लगने वाले पोल जैसी दर्जनो समस्या का जंहा समाधान किया गया। वहीं पूर्व के जनता दरबार मे दर्ज हुयी शिकायतो की भी समीक्षा की गयी। जिसमे कुछ समस्याओ के समाधान के लिये अधिकारीयो की टीम को दुबारा निर्देश प्रदान कर हरहाल मे जनता की संतूष्टि को प्राथमिकत दी गयी।
जनता दरबार के बाद पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने नपा परिषद की टीम के साथ हर घर तिरंगा अभियान को बढावा भी दिया। यह संस्क्रति मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक राष्टी्रय जन उत्सव है। इसका उद्वेश्य नागरिको के मन मे देशभक्ति की भावना जगाना और राष्टी्रय तिरंगे के प्रति सम्मान को एक औपचारिक प्रतिक से बदलकर व्यक्तिगत व सामूहिक जुडाव का अहसास कराना है।

अन्य ख़बरें

बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Newsdesk

खुशियो की दास्तॉ

Newsdesk

साप्ताहिक जनसुनवाई में लोगो की सुनी गई षिकायतें एवं समस्याएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading