‘नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लालकिले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि आज हर दिल की धड़कन ‘वंदे मातरम’ के नाद से गूंज रही है। आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है।अपने भाषण की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हम सब 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। आज हर दिल की धड़कन ‘वंदे मातरम’ के नाद से गूंज रही है। आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है। देश उत्साह और उमंग के साथ नए संकल्पों को लेकर आज आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा, “आप सबको स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं हैं। देश आज उन महान सपूतों का फिर से स्मरण करता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए त्याग और बलिदान की पराकाष्ठा की।”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अपने तप त्याग और बलिदान से आजादी के एकमात्र लक्ष्य को लेकर, अपनी पूरी जिंदगी खपा दी। पूज्य बापू समेत सभी स्वतंत्रता सेनानियों को बलिदान की महान परंपरा जगाने वाले, महान क्रांतिकारियों को आज मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।
स्वतंत्रता दिवस 2026: लालकिले पर पहली बार ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन, हेलीकॉप्टर ने झंडा लेकर भरी आसमान में उड़ान
‘वंदे मातरम’ के बाद 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर ‘वंदे मातरम’ का झंडा लेकर आसमान में उड़ान भरते हुए नजर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के बाद लालकिले पर पहली बार ‘वंदे मातरम’ गूंज रहा है। आज जब हम देश के लोग ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष मना रहे हैं, इससे बड़ा उत्तम अवसर क्या हो सकता है। लालकिले की प्राचीर के सामने ज्ञानपथ पर ‘वंदे मातरम’ की आकृति भी बनाई गई, जिसमें सेना, नौसेना और वायुसेना के कैडेटों के अलावा ‘मेरा भारत’ के स्वयंसेवकों समेत कुल 2,500 लड़के और लड़कियों ने हिस्सा। वहीं, समारोह की थीम ‘विकसित भारत @2047’ को प्रदर्शित करने के लिए भी ज्ञानपथ पर विशेष दृश्य अवरोधक भी लगाए गए।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार लालकिले पर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ औपचारिक रूप से गाया जाएगा, जो इसकी लंबे समय से चली आ रही विरासत के 150 साल पूरे होने का जश्न होगा।इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर पर तिरंगा झंडा फहराया। कैप्टन सोनिया सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रीय ध्वज फहराने में सहायता की। राष्ट्रगान के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई।ध्वजारोहण के साथ ही 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के बहादुर गनर्स की ओर से 21 तोपों की सलामी दी गई। स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन से सुसज्जित इस सेरेमोनियल बैटरी की कमान मेजर पवन सिंह शेखावत ने संभाली।
स्वतंत्रता दिवस: पीएम मोदी ने लाल किले से लगातार 13वीं बार देश को किया संबोधित, बनाया रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व किया और लगातार 13वीं बार इसकी प्राचीर से देश को संबोधित किया, जो गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्रियों में एक नया रिकॉर्ड है।प्रधानमंत्री मोदी लाल किले से तिरंगा फहराने के बाद स्वतंत्रता दिवस पर अपना भाषण दिया। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से वे इस परंपरा को निभाते आ रहे हैं। यह उनका लगातार 13वां भाषण है, जिससे वे लाल किले से लगातार स्वतंत्रता दिवस भाषण देने वाले सबसे सफल गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री बन गए हैं।इस तरह, 80वें स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम ‘वंदे मातरम’ की ऐतिहासिक विरासत को युवा शक्ति पर नए सिरे से ध्यान देने और 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के भारत के दीर्घकालिक विजन के साथ जुड़ा।


