25.5 C
Jabalpur
August 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि : प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा, “अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा हूं। अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता के तौर पर, उन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया। उनके विचारों और प्रयासों ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया और उनके नेतृत्व ने हमारे देश को मजबूत बनाया। सुशासन और जन-कल्याण पर उनका जोर हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री व भाजपा के संस्थापक भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूं। अटल जी एक ऐसे देशभक्त राजनेता थे, जिन्होंने अपने जीवन का एक-एक क्षण देश सेवा को समर्पित कर दिया। अटल जी का विराट व्यक्तित्व व नेतृत्व भाजपा के हर कार्यकर्ता को राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया,”अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। अटल जी ने अपने विचारों और कार्यों से भारतीय लोकतंत्र को समृद्ध किया। उन्होंने आजीवन ‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’ की भावना के साथ कार्य उनका व्यक्तित्व, उनके आदर्श और राष्ट्रसेवा का उनका संकल्प सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा।”

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पोस्ट में कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत है। एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में विचारधारा और सिद्धांतों पर आधारित अटलजी का जीवन राष्ट्र के प्रति सदैव समर्पित रहा। आज उनके स्मृति दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि वंदन।”

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पोस्ट में कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण नमन। अटल जी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिनके व्यक्तित्व में राष्ट्रनिष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों, संवेदनशीलता और अद्भुत वक्तृत्व का अनूठा संगम था। पांच दशकों से अधिक लंबे संसदीय जीवन में वे लोक सभा के लिए दस बार और राज्य सभा के लिए दो बार निर्वाचित हुए। एक प्रखर सांसद, ओजस्वी वक्ता, सिद्धहस्त पत्रकार और संवेदनशील कवि के रूप में भी अटल जी सदैव स्मरण किए जाते रहेंगे।”

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर लिखा, “नए भारत के स्वप्नद्रष्टा, भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, सुशासन के आदर्श प्रतिमान, मेरे जैसे असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणापुंज, पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पोस्ट में कहा, “राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीति में शुचिता के आदर्श पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! उनका विराट व्यक्तित्व, राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण और ओजस्वी विचार सदैव देशवासियों को प्रेरणा देते रहेंगे। माँ भारती की सेवा के लिए समर्पित उनका जीवन और राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने का आदर्श हम सभी के लिए सदैव पथ-प्रदर्शक रहेगा।”

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने एक्स पोस्ट में कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। मैं अटल बिहारी वाजपेयी के प्यार और आशीर्वाद को हमेशा याद रखूंगा। अटल जी हमारे इतिहास में, विचारधारा और संस्कारों में सदैव जीवित रहेंगे।”

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया,”आज भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भारत की सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और कूटनीति में उनके अमूल्य योगदान को हमेशा याद किया जाएगा और सराहा जाएगा।”

अन्य ख़बरें

ओडिशा में बाढ़ के हालात गंभीर, 2.7 लाख से ज्‍यादा लोग प्रभावित, 95,206 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया

Newsdesk

बाजार की पाठशाला: डेट फंड्स क्या होते हैं, इनमें कैसे होता है निवेश? जानिए इनके फायदे और किन जोखिमों का रखना चाहिए ध्यान

Newsdesk

भारत रत्न’ और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading