जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ट्रांसपोर्ट नगर में जबलपुर ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन द्वारा आयोजित ध्वजारोहण समारोह में जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संदीप जैन ने राष्ट्रध्वज फहराकर तिरंगे को नमन किया।
इस अवसर पर श्री जैन ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए प्रत्येक नागरिक को देश की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति अपने संकल्प को सदैव याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों की शहादत को हमें हर दिन स्मरण करना चाहिए।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती रेणु कोरी, अध्यक्ष परमवीर सिंह, सचिव संजय जैन, सतीश अवस्थी, सुधीर भागचंदानी, राजेश अग्रवाल, बृजमोहन ठाकुर, श्याम गुप्ता, वेदप्रकाश, संजय गुप्ता, प्रिन्सी बांगा, इंद्रपाल, नरेंद्र जैन, राजू जैन, कैलाश दुबे, विराग पौराणिक, विकास केसरवानी, सतपाल सिंह, राजपाल, चरंजीत सिंह, राम संजीवन, हिम्मत सिंह, नितिन, अक्षत भागचंदानी, आशीष चौकसे, गगन सिंह सैनी, जुल्फिकार, हिमांशु जैन, आशीष जैन सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।


