24.8 C
Jabalpur
August 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

318 पाव अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना ग्वारीघाट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 318 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई गई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एम.डी. नागौतिया के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को 15 अगस्त की रात मुखबिर से सूचना मिली कि मांडवा टेंडर-2 निवासी सुमित गौंड उर्फ पीके बिल्डिंग नंबर एल-19, टेंडर-2 मांडवा बस्ती की छत पर अवैध रूप से बिक्री के लिए देशी शराब रखे हुए है।
सूचना पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी और घेराबंदी कर सुमित गौंड उर्फ पीके (20), निवासी एल-19/15 टेंडर-2 मांडवा बस्ती, रामपुर गोरखपुर को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे में रखी दो बोरियों और एक पिट्ठू बैग से 318 पाव देशी शराब बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले करीब 15 दिनों से टेंडर-2 मांडवा निवासी अंकित रैकवार के कहने पर शराब बेच रहा था। उसके अनुसार अंकित रैकवार उसे शराब लाकर देता था और बिक्री के बदले प्रतिदिन 350 रुपये देता था।
पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी सुमित गौंड उर्फ पीके के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मामले में नाम सामने आए आरोपी अंकित रैकवार की पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक महेन्द्र जाटव, आरक्षक रामकृष्ण शर्मा, रीतेश नेमा एवं योगेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर कराई गयी कांबिंग गस्त में  कई वर्षों से फरार मामलों के 239 वारंट किए गए तामील

Newsdesk

बार में युवती का हमलावर ‘ पुलिस गिरफ्त में

Newsdesk

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रध्वज को नमन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading