August 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सभी जनपदों में एक मॉडल क्लस्टर विकसित करेें सीईओ जनपद-कलेक्टर


जिले की सभी गौशालाओं में बायोगैस वर्किंग मॉडल बनाए जाएं
ग्रामीण क्षेत्रों में डोर टू डोर कचरा संग्रहण तथा ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए कर लगाने की शुरूआत करें
शहडोल 18 अगस्त 2026- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा करते हुए सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद पंचायत में एक मॉडल क्लस्टर विकसित किया जाए। आगामी बैठक में मॉडल क्लस्टर की रूप-रेखा बनाकर प्रस्तुत करें। उन्होंने सभी सीईओ जनपद पंचायतों को निर्देशित किया कि प्रत्येक माह नल-जल योजनाओं के संचालन एवं अधूरी नल-जल योजनाओं की प्रगति, हैण्डपंपों की सुधार की नियमित समीक्षा करें तथा आवश्यक सुधार सुनिश्चित कराएं। जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिल सके। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह, परियोजना अधिकारी, सभी सीईओ जनपद पंचायत, सहायक यंत्री, उपयंत्री, एपीओ उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायतों को निर्देश दिए कि जल कर एवं सम्पत्ति कर आदि लगाकर ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाएं।  सभी गौशालाओं को संचालित किया जाए तथा गौसंवर्धन बोर्ड में पंजीयन करा लिया जाए। जिससे गौशालाओं के संचालन हेतु अनुदान प्राप्त हो सके। इसके साथ ही गौशालाओं में बायोगैस संयंत्र के माध्यम से गैस ईधन, जैविक खाद, गौकाष्ठ, गोबर के दिए, मूर्तियां बनाने का प्रशिक्षण स्व-सहायता समूह की महिलाओं को दिया जाए। कलेक्टर ने स्वच्छ भारत अभियान की समीक्षा करते हुए सभी जनपद पंचायतों में 05-05 ग्राम पंचायतों में डोर टू डोर कचरा संग्रहण की व्यवस्था के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि वाश ऑन व्हील के  माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालयों के साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि व्हीबी जी-रामजी के माध्यम से ग्राम पंचायतों में एक बगिया मां के नाम में रोपित किए गए फलदार पौध की शत-प्रतिशत जीविता सुनिश्चित की जाए। जल संवर्धन, रूफ वाटर हार्वेस्टिंग मुर्गी शेड, बकरी शेड, सुगम संपर्क अभियान के तहत सड़क निर्माण के कार्य प्रारंभ किए जाएं। प्रत्येक ग्राम पंचायतों में कार्यों की संख्या बढ़ाई जाए, जिससे अधिक से अधिक श्रमिकों का नियोजन हो सके। उन्होंने आवास प्लस योजना, पीएमजनमन योजना के तहत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा करते हुए शीघ्रता से आवास पूर्ण कराने के निर्देश दिए।   आपने पीएम जनमन योजना के तहत निर्माण कराए जा रहे आंगनवाड़ी केन्द्रों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।  कलेक्टर ने जिले के तीनों विधानसभा में प्रस्तावित वृन्दावन ग्राम क्रमशः सेमरा, नवागांव एवं रसपुर के समग्र विकास मॉडल पर चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि इन ग्रामों में अधोसंरचना विकास, सभी को रोजगार से जोड़ने, आदर्श परिसर बनाने पशुपालन, मत्स्यपालन, की गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती का विस्तार करने के निर्देश दिए। 

सीईओ जिला पंचायत ने बताया कि व्हीबी जी-रामजी के तहत पंचायतों में कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं।  एक बगिया मां के नाम योजना के तहत 528 कार्य शुरू किए गए हैं जिसमें आधा एकड़ के प्रोजेक्ट में 50 तथा एक एकड़ के प्रोजेक्ट में 100 फलदार वृक्ष रोपित किए गए हैं। आवास प्लस योजना के तहत 3245 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमे  से 2350 कार्य पूरे कर लिए गए हैं।  पीएम जनमन योजना के तहत बैगा जनजाति के हितग्राहियों के 19631 आवास स्वीकृत किए गए हैं। जिनमें से 16500 आवास पूरे कर लिए गए हैं।  जिले में मशीनों के माध्यम से सीएईबी ईटों का निर्माण स्व सहायता समूहों से कराकर आवास बनाने में प्रयोग किया जा रहा है।  पोषण शक्ति कार्यक्रम के तहत 71 स्थानीय स्व सहायता समूहों को मध्यान्ह भोजन से जोड़ा गया है। उन्होंने जिले में विभिन्न योजनाओं से संचालित कार्यों की जानकारी भी दी।

अन्य ख़बरें

कोदो-कुटकी, सब्जी उत्पादन, डेयरी, हल्दी प्रोसेसिंग और बांस व्यवसाय को मिलेगा बढ़ावा

Newsdesk

हिंदू जन जागरण समिति द्वारा बाणगंगा मंदिर से बूढी देवी माता मंदिर तक निकाली गई भव्य कावड़

Newsdesk

*सिवनी की बेटी अनुप्रिया कौरव को जिला समारोह में सम्मान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading