25.2 C
Jabalpur
August 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पुराने मित्र 30 साल बाद मिले और मनाया प्रभात वर्मा का अमृत महोत्सव



जबलपुर। आकाशवाणी के पूर्व उद्घोषक और हरदिल अजीज व्यक्तित्व के धनी प्रभात वर्मा का 75वां जन्मदिवस उनकी मित्र मंडली ने आत्मीयता और उल्लास के साथ अमृत महोत्सव के रूप में मनाया। शहीद स्मारक, गोलबाजार में आयोजित सादगीपूर्ण लेकिन गरिमामय समारोह में मित्रों ने पुराने दिनों की यादें साझा कर जन्मदिन को खास बना दिया। यह मित्रमंडली 30 साल बाद एकसाथ मिली।

इस अवसर पर श्री वर्मा का बुके और माला से अभिनंदन किया गया। मित्र मंडली के सदस्य सुबोध संघी ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को शब्दों में पिरोते हुए पुराने चित्र से सुसज्जित विशेष अभिनंदन पत्र तैयार किया, जिसे मित्रों ने उन्हें भेंट किया। यह उपहार समारोह का विशेष आकर्षण रहा।
जन्मदिन के अवसर पर प्रभात वर्मा ने दोस्ती को समर्पित पुराने फिल्मी गीतों की पंक्तियां अपने अंदाज में प्रस्तुत कर माहौल को भावुक और खुशनुमा बना दिया। उपस्थित मित्रों ने भी उनके साथ जुड़ी स्मृतियां साझा कीं और उन साथियों को याद किया, जो किसी कारणवश समारोह में शामिल नहीं हो सके।
आयोजन में “सितारे दोस्ती के” ग्रुप के जिनेंद्र जैन पेड़ा, के.सी. सोनी, अरुण चौरसिया ‘अन्नू’, नवीन श्रीवास्तव, संजय गोस्वामी सहित अन्य मित्र उपस्थित रहे। वरिष्ठ पत्रकार चैतन्य भट्ट ने गुड़गांव से मोबाइल के माध्यम से जुड़कर शुभकामनाएं भेजीं। कॉफी हाउस के कर्मचारियों ने भी श्री वर्मा के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना की।

अन्य ख़बरें

कांबिंग गश्त में 269 वारंट तामील, 25 अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 333 पाव देशी शराब जब्त

Newsdesk

महिला आरक्षक वर्षा पटेल ने माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading