25.5 C
Jabalpur
August 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 333 पाव देशी शराब जब्त



जबलपुर। जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर पनागर थाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 333 पाव देशी शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 36 हजार 65 रुपये बताई गई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमती राजेश्वरी कौरव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी पनागर डीएसपी विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि 22 अगस्त को पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि रिंग रोड किनारे ब्रिज के पास ग्राम कोहना-कोहनी में एक व्यक्ति तीन प्लास्टिक की बोरियों में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके पर मुखबिर के बताए हुलिए का एक व्यक्ति तीन प्लास्टिक की बोरियों के साथ खड़ा मिला। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रूपेश साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी भिड़ारीकला पनागर बताया।
पुलिस ने तीनों बोरियों की तलाशी ली तो उनमें कुल 333 पाव देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अलग-अलग शराब दुकानों से थोड़ी-थोड़ी शराब खरीदकर एकत्र करता था और बाद में ढाबों तथा फुटकर में बेचता था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब जब्त कर उसके विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी को शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार करने में प्रधान आरक्षक नीलकंठ पटेल, आरक्षक दिलीप गुप्ता एवं आरक्षक पुष्पेन्द्र पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

अमरावती जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु कक्ष में लगी आग, तीन मासूम बच्चों की मौत

Newsdesk

मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

किराना दुकान से राइस मिल तक  का सफर, दिनेश गुप्ता ने 50 लोगों को दिया रोजगार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading