25.1 C
Jabalpur
August 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का थामा दामन


*कांग्रेस पार्टी के प्रति आम जनता का बढ़ रहा विश्वास*विवेक पटेल*वारासिवनी*-विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को एक सफलता हाथ लगी।ग्राम पंचायत सेल्वटपार के लगभग दो दर्जन से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है।सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने वारासिवनी विधायक जनसंपर्क कार्यालय पहुंचकर विधायक विवेक विक्की पटेल के हस्ते कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।विधायक पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई प्रेषित की।

*विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में हो चुके शामिल*
         वर्तमान सरकार और स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों के इलाकों की बुनियादी दिक्कतों को दूर करने के प्रति भाजपा सरकार बिल्कुल भी गम्भीर नहीं है विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार द्वारा लगातार अनदेखी की जा रही है।वहीं विधायक विवेक विक्की पटेल द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे लगातार विकास कार्यों एवं उनका जनता के साथ मिलकर समस्याओं का समाधान करना उनके लिए एक अच्छा प्रयास हो रहा है।जिससे भाजपा के कार्यकर्ता लगातार पार्टी का साथ छोड़ कांग्रेस पार्टी का दामन थाम रहे है।

*इन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ*
            दिनेश पंचेश्वर,राजकुमार उइके,महेंद्र धूवारे,रामलाल शेद्रे,दिनेश मात्रे,कैलाश पंचेश्वर,भोजराम कोकडे,दिनेश तेलासे,अनिल उईके,महेंद्र दादरे,भरत मर्सकोले,गिरीशराम भवरे,मानसिंह मड़ावी,रामदास चौधरी,आशाराम नागेश्वर,शैलेश दादरे,मंशाराम दादरे, नंदकिशोर हरिनखेड़े,घनश्याम कटरे,खेमलाल सोनेकर,सत्यवान दादरे,गजराम ठाकरे,विनोद कुमार गौतम,मोतीराम ठाकरे

*सबका साथ मिलकर क्षेत्र का करेंगे विकास*विवेक पटेल*
      विधायक विवेक विक्की पटेल ने कहा कि नगर और ग्रामीण अंचलों में कांग्रेस पार्टी के प्रति आम जनता का भरोसा लगातार गहरा होता जा रहा है।इतनी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस पार्टी से जुड़ना इसी अटूट विश्वास का नतीजा है।जिससे आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी और मजबूत होगी।जिस तरह से भाजपा पार्टी की सरकार जनता से लगातार छूट पर छूट घोषणाएं कर रही है।गांव की जनता के काम नहीं हो रहे है।तहसील कार्यालय में काम से पहुंच रहे ग्रामीण अंचलों की जनता अधिकारियों के चक्कर काट रहे है।मंहगाई की मार के कारण आम जनता परेशान हो चुकी है।

अन्य ख़बरें

मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

किराना दुकान से राइस मिल तक  का सफर, दिनेश गुप्ता ने 50 लोगों को दिया रोजगार

Newsdesk

वर्षा के दौरान कक्षों में पानी गिरने की समस्या के निदान हेतु भवन मरम्मत कार्य जारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading