August 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट का झटका, दो हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश

नई दिल्ली,   सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पूर्व तहलका संपादक तरुण तेजपाल को दो हफ्ते के अंदर सरेंडर करने के लिए कहा है। सहयोगी के यौन शोषण के मामले में तरुण तेजपाल ने बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से दी गई 10 साल की सजा को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर तेजपाल सरेंडर कर देते हैं तो कोर्ट 22 सितंबर को इस मामले पर सुनवाई करेगा।
यह मामला साल 2013 का है। तरुण तेजपाल पर आरोप था कि उन्होंने गोवा के एक लग्जरी होटल की लिफ्ट में अपनी जूनियर सहयोगी के साथ यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद गोवा पुलिस ने उनके खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया था। नवंबर 2013 में तरुण तेजपाल को गिरफ्तार किया गया था। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मई 2021 में मापुसा की सत्र अदालत ने सबूतों के अभाव का हवाला देते हुए तरुण तेजपाल को सभी आरोपों से बरी कर दिया था। लेकिन गोवा सरकार इस फैसले से संतुष्ट नहीं थी और उसने इसे बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी। 6 अगस्त 2026 को बॉम्बे हाईकोर्ट ने निचली अदालत का फैसला पलट दिया और तेजपाल को दोषी ठहराया। हाईकोर्ट ने उन्हें कई धाराओं के तहत दोषी मानते हुए 10 साल के कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई।

अन्य ख़बरें

स्वतंत्रता के 80 साल पर पीएम मोदी का ‘सप्तधारा’ विजन, विकसित भारत का रोडमैप है : संबित पात्रा

Newsdesk

आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर वैश्विक संपर्क अभियान, संघ प्रमुख मोहन भागवत आज से तीन देशों के दौरे पर होंगे रवाना 

Newsdesk

हिजाब को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर नेताओं की प्रतिक्रिया, संजय सरावगी बोले- फैसला बिल्कुल सही

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading