August 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

18 माह की वेतन राशि के लिए भटक रहा आदिवासी चौकीदार, जनसुनवाई से CM हेल्पलाइन तक शिकायत फिर भी कार्रवाई नहीं



अनूपपुर। वन विभाग में पदस्थ आदिवासी चौकीदार मंगल सिंह ने तत्कालीन लेढ़रा बीट गार्ड एवं वर्तमान लतार बीट में पदस्थ बलभद्र चौबे पर उसकी 18 माह की वेतन राशि कथित रूप से हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। अपनी मेहनत की राशि पाने के लिए शिकायतकर्ता द्वारा वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेंद्रग्राम शिवम कोष्ठी सहित वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आरोप है कि अब तक कोई सार्थक कार्रवाई नहीं हुई।
मंगल सिंह के अनुसार, उसने मामले को लेकर जनसुनवाई में भी कई बार शिकायत प्रस्तुत की, वहीं वन मंडल अधिकारी कार्यालय में भी आवेदन देकर अपनी समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया। इसके अलावा मामले की शिकायत CM हेल्पलाइन सहित अन्य स्थानों पर भी की जा चुकी है। बावजूद इसके 18 माह की वेतन राशि का मामला अब तक लंबित बताया जा रहा है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि विभागीय स्तर पर बार-बार गुहार लगाने के बाद भी उसे उसकी मेहनत का हक नहीं मिल पा रहा है। एक आदिवासी चौकीदार द्वारा अपनी बकाया वेतन राशि के लिए लगातार अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद समाधान नहीं होने से विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मंगल सिंह ने मांग की है कि संबंधित अवधि के मस्टर रोल, वेतन भुगतान रजिस्टर, बैंक रिकॉर्ड एवं अन्य विभागीय दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसकी 18 माह की बकाया वेतन राशि दिलाई जाए।

अन्य ख़बरें

सिवनी पी.जी. कॉलेज में ‘माय भारत युवा कनेक्ट – खेलो इंडिया संवाद’ संपन्न

Newsdesk

राष्ट्रीय खेल दिवस पर एसएसपी महाविद्यालय वारासिवनी में युवा कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

पीने के शुद्ध पानी को लेकर अख्तर जावेद ने मानव संसाधन को लिखा पत्र

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading