September 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शहर में स्वच्छता व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, हर जोन में बनेगा एक-एक आदर्श वार्ड


शहर को सुंदर बनाने नगर निगम की अनूठी पहल*शहर को अपना समझकर करें कार्य, निगमायुक्त की स्वास्थ्य विभाग को भावुक व सख्त हिदायत*जबलपुर। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और शहरवासियों को एक स्वच्छ परिवेश देने के लिए निगमायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की। समीक्षा बैठक के साथ-साथ निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए कड़े कदम उठाए हैं, वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों में आत्मीयता और कर्तव्यबोध जगाने के लिए सकारात्मक मार्गदर्शन भी दिया है।
बैठक में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने निर्देशित किया कि यदि निरीक्षण के दौरान कहीं भी सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी पाई गई तो  स्वच्छता मानकों में कोताही बरतने वाले लोगों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कारवाई की जाएगी।
निगमायुक्त ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई मित्रों से भावुक अपील करते हुए कहा कि वे इस शहर को अपना घर समझकर काम करें। जब कार्य में अपनेपन का भाव होगा, तो स्वच्छता स्वतः ही नजर आने लगेगी।
शहर में स्वच्छता के नए मानक स्थापित करने के लिए नगर निगम ने एक अभिनव योजना तैयार की है। इसके तहत हर जोन में एक-एक वार्ड को आदर्श वार्ड के रूप में विकसित किया जाएगा। इन वार्डों में सफाई, कचरा प्रबंधन और सौंदर्यीकरण की मिसाल पेश की जाएगी, जिससे प्रेरित होकर अन्य वार्ड भी अपने स्तर में सुधार करेंगे।

अन्य ख़बरें

मध्‍य प्रदेश: चित्रकूट में उफान पर मंदाकिनी; 1,438 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Newsdesk

बरगी बांध के फिर खुले पांच गेट, डिंडौरी-मंडला में भारी बारिश से बांध में तेज आवक

Newsdesk

देशी कट्टा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading