September 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जल जीवन मिशन की योजनाओं का कार्यपालन यंत्री ने किया निरीक्षण



ग्रामों में पेयजल व्यवस्था को लेकर प्रगतिरत कार्यों की जानी हकीकत, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश
बालाघाट 02 सितंबर 2026। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री बी.एल. उइके ने 2 सितंबर को बिरसा विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रगतिरत पेयजल योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम गिडोरी, मालिया, रेलवाही एवं देवगांव पहुंचकर योजनाओं में चल रहे कार्यों की मौके पर जाकर स्थिति देखी।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री श्री उइके ने जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता तथा ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले से योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक नल के माध्यम से पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। इसके लिए योजनाओं के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और कार्य पूर्ण होने के बाद ग्रामीणों को नियमित रूप से पेयजल की सुविधा मिलना सुनिश्चित किया जाए।

कार्यपालन यंत्री ने मैदानी अमले को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पाइपलाइन, जलस्रोत, टंकी एवं अन्य आवश्यक संरचनाओं से संबंधित कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए तकनीकी मापदंडों के अनुरूप कार्य कराया जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं की उपयोगिता और संचालन की स्थिति की जानकारी भी ली। साथ ही, जहां कहीं कार्य में आवश्यक सुधार या गति बढ़ाने की जरूरत है, वहां तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं संबंधित मैदानी अमला उपस्थित रहा।

अन्य ख़बरें

महंगे बस किराए से परेशान छात्र-मजदूर, पैसेंजर ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की मांग

Newsdesk

सिवनी में दूध डेयरियों और किराना दुकानों पर खाद्य विभाग की जांच

Newsdesk

कृष्ण जन्माष्टमी पर बस्ती कन्या विद्यालय में सजी कृष्ण लीलाओं की मनमोहक झांकी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading