September 4, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने बधाई दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “हिन्दू एकता के संकल्प, सनातन संस्कृति के संरक्षण और राष्ट्र जागरण के पुनीत ध्येय को समर्पित विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं एवं सनातन साधकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! संगठित एवं समतामूलक हिन्दू समाज के निर्माण, सशक्त राष्ट्र और सनातन मूल्यों के संवर्धन हेतु विहिप की अविराम साधना हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है।”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “सनातन संस्कृति, सेवा और समाज हित के लिए निरंतर कार्यरत विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा, “विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस पर सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भारतीय संस्कृति, सनातन जीवन-मूल्यों के संरक्षण और राष्ट्र सेवा के प्रति संगठन का समर्पण सदैव वंदनीय एवं प्रेरणादायी रहा है।”

उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! समाज में सेवा, संस्कार और सामाजिक एकजुटता की भावना को मजबूत करने में परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

राजस्थान सरकार में पशुपालन-डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “राष्ट्रीय विचारधारा के प्रबल संवाहक, सनातन धर्म व संस्कृति के प्रसार व सामाजिक उत्थान व सशक्तिकरण के

अन्य ख़बरें

गेटवे ऑफ इंडिया के पास अरब सागर में फेरी बोट खराब, 38 लोगों की अटकी सांसें, सभी सुरक्षित

Newsdesk

भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सीएम योगी समेत कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

Newsdesk

दादाभाई नौरोजी की जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, उनके योगदान को किया याद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading