25.5 C
Jabalpur
September 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अवैध नल कनेक्शन होंगे वैध, करदाताओं को मिलेगी बड़ी राहत


जबलपुर। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने राजस्व, बाजार एवं जल विभाग की समीक्षा बैठक में शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था और राजस्व वसूली की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में संचालित अवैध नल कनेक्शनों को चिन्हित कर अभियान चलाते हुए उनका नियमानुसार नियमितीकरण किया जाए, ताकि नागरिकों को वैध एवं निर्बाध जल आपूर्ति का लाभ मिल सके।
बैठक में 12 सितंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बकाया संपत्ति कर, जल कर सहित अन्य करों की वसूली में तेजी लाने तथा अधिक से अधिक करदाताओं को लोक अदालत के माध्यम से शासन द्वारा दी जा रही विशेष छूट का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया।
आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि वे नागरिकों तक पहुंचकर उन्हें समय पर बकाया कर जमा करने के लिए प्रेरित करें और लोक अदालत में मिलने वाली राहत की जानकारी दें। इसके साथ ही जल विभाग को अवैध नल कनेक्शनों के नियमितीकरण की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।
निगम प्रशासन का कहना है कि बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ पारदर्शी राजस्व व्यवस्था और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। नागरिकों से 12 सितंबर की लोक अदालत का लाभ उठाकर बकाया कर जमा करने और नियमानुसार छूट प्राप्त करने की अपील की गई है।

अन्य ख़बरें

कृष्ण जन्माष्टमी पर बैगा हितग्राही ग्यारसी बाई को मिली दुधारू भैंस

Newsdesk

वनांचल के मरीजों के लिए मदद का हाथ, लांजी अस्पताल में समाजसेवियों की सेवा जारी

Newsdesk

भालूमाड़ा-कोतमा सड़क पर ‘मौत के गड्ढों’ से मिलेगी राहत, 3 माह में बनेगी 4 किमी सीसी रोड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading