25.5 C
Jabalpur
September 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा

कृष्णा और कपिला डेयरी से दूध-मावा समेत कई खाद्य पदार्थों के सैंपलजबलपुर। आगामी त्योहारों को देखते हुए मिलावटी और अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने जांच अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने शहर के दो प्रमुख डेयरी प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक जांच की।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने अधारताल स्थित कृष्णा डेयरी और त्रिमूर्ति नगर स्थित कपिला डेयरी पर पहुंचकर दूध और दुग्ध उत्पादों की जांच की। इस दौरान टीम ने दूध, मावा, पनीर, घी, क्रीम और दही के नमूने विधिवत लिए और सील किए। इन नमूनों को गुणवत्ता की विस्तृत जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है।

आधुनिक मिल्क टेस्टिंग किट से मौके पर जांच
जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम ने आधुनिक मिल्क टेस्टिंग किट की मदद से दूध की प्राथमिक जांच भी की। इसके साथ ही दोनों प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों के रखरखाव, भंडारण व्यवस्था, बर्तनों और स्वच्छता मानकों का निरीक्षण किया गया।

त्योहारों के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के कारण मिलावटी सामग्री बाजार में खपाए जाने की आशंका रहती है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी बढ़ा दी है। कार्रवाई की खबर से आसपास के दुग्ध कारोबारियों में भी हड़कंप की स्थिति रही।

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
खाद्य पदार्थों के नमूनों की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी नमूने में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी अनियमितता सामने आती है, तो संबंधित प्रतिष्ठान के संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा संबंधी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए शहर के अन्य क्षेत्रों में भी खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच और निगरानी जारी रहेगी

अन्य ख़बरें

कृष्ण जन्माष्टमी पर बैगा हितग्राही ग्यारसी बाई को मिली दुधारू भैंस

Newsdesk

वनांचल के मरीजों के लिए मदद का हाथ, लांजी अस्पताल में समाजसेवियों की सेवा जारी

Newsdesk

भालूमाड़ा-कोतमा सड़क पर ‘मौत के गड्ढों’ से मिलेगी राहत, 3 माह में बनेगी 4 किमी सीसी रोड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading