जबलपुर। बरगी बांध में जलभराव का स्तर लगातार ऊंचा बना हुआ है। 4 सितंबर 2026 को रात 8 बजे जारी जलाशय के आंकड़ों के अनुसार बांध का जलस्तर 422.25 मीटर दर्ज किया गया, जबकि जलाशय की लाइव क्षमता 3067.50 एमसीएम यानी 96.46 प्रतिशत पहुंच गई है।
बांध में औसत जल आवक 2967 क्यूमेक दर्ज की गई। बढ़ती जल आवक को नियंत्रित करने के लिए बांध के 13 गेट औसतन 1.96 मीटर की ऊंचाई तक खुले हुए हैं। गेटों से 3802 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा आरबीपीएच से 210 क्यूमेक, एलबीएमसी से 12 क्यूमेक और आरबीएमसी से 8 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस तरह कुल डिस्चार्ज 4032 क्यूमेक है, जबकि नदी में कुल 4012 क्यूमेक पानी पहुंच रहा है।
बांध की अधिकतम निर्धारित जलभराव क्षमता (एफआरएल) 422.76 मीटर और लाइव क्षमता 3180 एमसीएम है। इस लिहाज से वर्तमान जलस्तर एफआरएल से महज 0.51 मीटर नीचे है।
शाम 6 बजे तक पिछले 9 घंटों में क्षेत्र में 1.82 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि संचयी वर्षा 1111.46 मिलीमीटर पहुंच चुकी है।
पिछले वर्ष की तुलना में इस बार जलस्तर थोड़ा कम है। 4 सितंबर 2025 को इसी समय बांध का जलस्तर 423.05 मीटर और लाइव क्षमता 3254 एमसीएम यानी 102.33 प्रतिशत दर्ज की गई थी। यानी इस वर्ष जलस्तर पिछले वर्ष की तुलना में 0.80 मीटर कम है।


