September 7, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

ऋषिकेश में जापानी राजदूत ने गंगा नदी में लगाई डुबकी, इसे ‘कभी न भूलने वाला पल’ बताया



ऋषिकेश, 6 सितंबर )। भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी में डुबकी लगाई और इसे ‘सचमुच अविस्मरणीय पल’ बताया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर गंगा में डुबकी लगाने का अनुभव शेयर करते हुए केइची ने कहा कि उन्हें गहरा आध्यात्मिक जुड़ाव महसूस हुआ, साथ ही विस्मय, विनम्रता और कृतज्ञता का भाव भी जागा।

उन्होंने गंगा नदी के किनारे मिट्टी का दीपक (दीया) भी जलाया।

पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए जापानी राजदूत ने कहा, “आखिरकार, ऋषिकेश में गंगा में पूरी डुबकी-तीन बार। जन्माष्टमी वीकेंड पर, सदियों पुरानी आस्था और परंपराओं को निभाने वाले लोगों के बीच, मुझे गहरा आध्यात्मिक जुड़ाव महसूस हुआ, साथ ही विस्मय, विनम्रता और कृतज्ञता का भाव भी जागा। सचमुच एक अविस्मरणीय पल।”

ओनो केइची अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारत घूमने और यहां के बेहतरीन खाने का आनंद लेने के अपने अनुभव लगातार शेयर करते रहे हैं।

उन्होंने 18 अगस्त को नई दिल्ली में तमिलनाडु हाउस में मसाला डोसा और फिल्टर कॉफी का आनंद लिया।

एक्स पर अपना अनुभव शेयर करते हुए, जापानी राजदूत ने कहा, “तमिलनाडु हाउस में स्वादिष्ट मसाला डोसा और फिल्टर कॉफी का आनंद लिया। दक्षिण भारत का अद्भुत स्वाद।”

8 अगस्त को, ओनो केइची ने अपने स्टाफ के साथ नई दिल्ली में गुजरात भवन में ढोकला और छाछ का आनंद लिया।

22 मई को, जापानी राजदूत ने इंटरनेशनल टी डे (अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस) के मौके पर यूएन हाउस में चाय पर भारत-जापान सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “नई दिल्ली में यूएन हाउस में इंटरनेशनल टी डे मनाते हुए चाय पर भारत-जापान सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम में शामिल होकर बहुत अच्छा लगा। मसाला, चाय और माचा के स्वाद और सांस्कृतिक भावना में अंतर है, लेकिन दोनों ही सम्मान, मेहमाननवाजी और सद्भाव को दर्शाते हैं, ये ऐसे मूल्य हैं जो भारत और जापान दोनों में समान हैं।”

12 मई को, केइची ने आंध्र प्रदेश भवन में भोजन का आनंद लिया और ‘एक्स’ पर अपना अनुभव शेयर किया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “अपने पसंदीदा आंध्र प्रदेश भवन में वापस आकर बहुत खुशी हुई। टीम के साथ असली थाली का आनंद लेने के लिए जापान के प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार ऊनो योशिमासा को भी साथ लाया। गर्मजोशी भरी मेहमाननवाजी के लिए हमेशा आभारी हूं, और अंत में बताई गई ‘डबल का मीठा’ डिश आजमाकर मजा आया।”

अन्य ख़बरें

नेपाल: चिलिमे टनल में भारत का सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Newsdesk

अमेरिकी राजदूत गोर ने कर्नाटक के सीएम शिवकुमार से की मुलाकात, पैक्स सिलिका और ट्रस्ट जैसे पहलों पर हुई चर्चा

Newsdesk

रूस के साथ अमेर‍िकी प्रत‍िन‍िध‍ियों की बातचीत के बीच जेलेंस्‍की भी युद्धविराम के लिए तैयार,

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading