सेवा संकल्प अभियान की बनी रणनीति, होंगे माहभर आयोजन
बालाघाट। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बालाघाट की कार्यसमिति बैठक सह सेवा संकल्प अभियान की कार्यशाला जिला भाजपा कार्यालय में नगर अध्यक्ष राकेश सेवईवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मंडल की संगठनात्मक समीक्षा, बूथ सशक्तिकरण और आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले माहभर के ‘सेवा पखवाड़ा’ के कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से रणनीति बनाई गई।
कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता
संगठन मजबूती व बूथ सशक्तिकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार। संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा कर आगामी पार्टी कार्यक्रमों, बैठकों की नियमितता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष राकेश सेवईवार ने कार्यसमिति की प्रस्तावना रखी। आशय की जानकारी भाजपा नगर मीडिया प्रभारी अभिषेक मिश्रा ने दी।
सेवा सेतु व आंगन मिलन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत कई सामाजिक व जनहितकारी गतिविधियां संचालित करने का निर्णय लिया गया। जिसमें रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण, एक पेड़ माँ के नाम। सेवा सेतु व आंगन मिलन सेवा, बूथ स्तर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम।
वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन
बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी अनिल धुवारे, वरिष्ठ नेता दिलीप चौरसिया, राजेश पाठक, जिला मीडिया प्रभारी हेमेंद्र क्षीरसागर, नगर मंडल प्रभारी सुरजीत सिंह ठाकुर, जिला सह कार्यालय मंत्री चंद्रकांत पिपलेवार, नपा उपाध्यक्ष योगेश बिसेन, अरुण राहंगडाले और मंडल अध्यक्ष राकेश सेवईवार, पूनम खोबरागड़े का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन नगर महामंत्री खिमेन्द्र गौतम ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन नगर महामंत्री संतोष सिंगारे द्वारा किया गया।
अमूल्य योगदान
इस अवसर पर अजय मिश्रा, राज हरिनखेड़े, आकाश चौहान, रंजीत गोयल, रामकुमार मिश्रा, संतोष सिंगारे, खेमेन्द्र गौतम, राजेश लिल्हारे, खगेश कावरे, गिरीश कवाडे, कमलेश पांचे, मनीष नेमा, सुशील वर्मा, समीर जायसवाल, योगिता बोपचे, श्वेता जैन, विनय बोपचे, भुवन राहंगडाले, अनिल बिसेन, अजय सुखदेवे, पूनम धुवारे, अमन गांधी, सरोज जुझार, दुर्गा श्रीवास, हिमांशु चौकसे, प्रसन्न कांकरिया, प्रज्जवल चौरसिया, रितु मोहरे, विक्की बिसेन, गोल्डी मिश्रा, हरिशंकर सेन, राकेश परिहार, आशीष बाजपेई, चित्रवर्ण शुक्ला, अरुण तुरकर, अखिलेश चौरे, सिद्धार्थ वाजपेई, शुभम शिवाली, लतेश गौतम, कैलाश बालचंदानी, दिनेश असाटी, शिवम चौरसिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमूल्य योगदान दिया।


