26.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सेवा संकल्प अभियान को लेकर मंडल सुकतरा में कार्यशाला संपन्न

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को दी गई संगठन की आगामी कार्ययोजना की जानकारी
सी टाइम्स सुकतरा(सरवन वर्मा)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए जाने वाले “सेवा संकल्प अभियान” को लेकर भाजपा मंडल सुकतरा की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता प्रेम तिवारी रहे, जबकि भाजपा जिला मंत्री नीलकंठ तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की आगामी कार्ययोजना, अभियान के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों तथा उन्हें प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यशाला के दौरान बूथ स्तर तक अभियान को पहुंचाने, अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सेवा और संगठन के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
इस अवसर पर मंडल सुकतरा के सभी बूथ अध्यक्षों, ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।

अन्य ख़बरें

एल्गिन अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न

Newsdesk

रेलवे कोचिंग डिपो के वाहन स्टैंड से एक्टिवा चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Newsdesk

4.01 लाख की अंग्रेजी शराब और 55 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading