42.5 C
Jabalpur
April 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कुंभ से लौटने वालों को रहना होगा सेल्फ क्वारंटीन

भोपाल, 19 अप्रैल (आईएएनएस)| हरिद्वार के कुंभ में हिस्सा लेकर मध्य प्रदेश लौट रहे श्रद्धालुओं को अपने निवास, गांव या नगर में पहुंचने पर सेल्फ क्वारंटीन रहना होगा। इस संदर्भ में राज्य के गृह विभाग ने निर्देश जारी किए है। कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम और बचाव के मद्देनजर हरिद्वार कुंभ मेले से वापस आ रहे श्रद्धालुओं को अपने निवास ग्राम पहुंचते की प्रशासनिक अमले को सूचना देना होगी। ऐसे श्रद्धालुओं की जानकारी अन्य जागरूक नागरिकों द्वारा भी जिला कलेक्टर या संबंधित क्षेत्र के एसडीएम कार्यालय को दी जा सकती है।

राज्य के गृह विभाग द्वारा समस्त जिला कलेक्टरों को आदेश जारी किए गए हैं कि कुंभ से लौट रहे तमाम श्रद्धालुओं के सेल्फ क्वारंटीन किया जाए। ताकि कोरोना संक्रमण को रोका जा सके।

अन्य ख़बरें

अपराधों पर कड़ा प्रहार: जबलपुर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में 263 वारंट तामील

Newsdesk

पुराने गेहूँ की रीसाइक्लिंग रोकने कई गोदामों को किया गया सील

Newsdesk

संजय गांधी ताप विद्युत गृह की यूनिट नंबर 2 ने दर्ज किया 100 दिनों का निर्बाध उत्पादन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading