34.5 C
Jabalpur
April 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राज्य सरकार ने लिया फैसला, 28 अप्रैल से रजिस्ट्री पर सेस खत्म

रायपुर, 26 अप्रैल  छत्तीसगढ़ सरकार ने रजिस्ट्री पर लगने वाले 0.60 प्रतिशत उपकर (सेस) को खत्म करने का निर्णय लागू कर दिया है। इस संबंध में अधिसूचना सोमवार को जारी होने की संभावना है, जिसके बाद 28 अप्रैल से होने वाली सभी रजिस्ट्रियों में इसका लाभ मिलने लगेगा।
बताया जा रहा है कि इस फैसले से एक करोड़ रुपये की संपत्ति की रजिस्ट्री पर करीब 60 हजार रुपये तक की बचत होगी। यह निर्णय मार्च 2026 में विधानसभा में पारित किया गया था और राज्यपाल की मंजूरी के बाद अब इसे लागू किया जा रहा है। वाणिज्य कर मंत्री ओपी चौधरी ने कहा था कि सरकार का उद्देश्य केवल राजस्व बढ़ाना नहीं, बल्कि आम नागरिकों के लिए प्रक्रियाओं को आसान बनाना है।

 

अन्य ख़बरें

सिर धड़ से अलग, आधा जला शव: बुलढाणा के रसुलपुर क्षेत्र में महिला हत्या से दहशत का माहौल

Newsdesk

कबाड़ से जुगाड़: अनुपयोगी वस्तुओं से सजा कचरा घर,स्वच्छता में मलाजखंड बना मिसाल

Newsdesk

पुरातत्व संग्रहालय में मनाया जायेगा जैन धरोहर दिवस 27 अप्रैल 2026

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading