26.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गणेशोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश



सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित एवं संतुष्टीपूर्ण निराकरण करने के आदेशजबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने 14 सितंबर को पुलिस कंट्रोल रूम में राजपत्रित अधिकारियों की बैठक लेकर सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों और आगामी गणेशोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों की स्वयं समीक्षा कर शिकायतकर्ताओं से विनम्रता से चर्चा करने, वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं संतुष्टीपूर्ण निराकरण करने तथा की गई कार्रवाई से शिकायतकर्ता को अवगत कराने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, जोन-2 एएसपी पल्लवी शुक्ला, जोन-4 एएसपी अंजना तिवारी, एएसपी मुख्यालय सूर्यकांत शर्मा, एएसपी यातायात अखिलेश तिवारी सहित सभी नगर पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।
दोपहर 3 बजे एसपी ने शहर एवं देहात के थाना प्रभारियों की गूगल मीट के माध्यम से बैठक लेकर गणेश प्रतिमा स्थापना, विसर्जन, जुलूस और सार्वजनिक आयोजनों की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने गणेश उत्सव समितियों, आयोजकों और गणमान्य नागरिकों से समन्वय कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता, असामाजिक तत्वों पर निगरानी और मजबूत सूचना तंत्र बनाने के निर्देश दिए। विगत वर्षों में विवाद वाले स्थानों पर अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लगातार भ्रमण करने को कहा गया। दो पक्षों के बीच पूर्व में विवाद वाले मामलों में आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर फाइनल बाउंड ओवर कराने के निर्देश भी दिए, ताकि बंधपत्र का उल्लंघन होने पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न होना चाहिए।

अन्य ख़बरें

मुंबई में खाने-पीने की जगहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, चार लाइसेंस सस्पेंड, पुणे डिवीजन में भी प्रतिष्ठानों पर गिरी गाज

Newsdesk

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading