30.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

‘भारत रत्न’ डॉ. एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली, आधुनिक भारत’ के निर्माण को अपनी प्रतिभा और तकनीकी कौशल से नई दिशा देने वाले महान अभियंता, ‘भारत रत्न’ डॉ. एम. विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा गया, “सभी बेहतरीन इंजीनियरों को इंजीनियर दिवस की बधाई, वे लोग जो बेहतर कल के लिए निर्माण करते हैं, नई चीजें बनाते हैं और समाधान देते हैं। सर एम. विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि, जिनकी इंजीनियरिंग की प्रतिभा और राष्ट्र-निर्माण की सोच आज भी प्रेरित करती है।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, “इंजीनियर्स डे पर, मैं हमारे उन इंजीनियरों को सलाम करता हूं जिनकी काबिलियत और लगन भारत की तकनीकी प्रगति को आगे बढ़ा रही है, हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही है और एक ‘विकसित भारत’ का निर्माण कर रही है। मैं सर एम. विश्वेश्वरैया जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनका जीवन उत्कृष्टता, अनुशासन, इनोवेशन और जन-सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण है। भारत के राष्ट्र-निर्माण के सफर में उनके असाधारण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।”

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, “इंजीनियर दिवस पर हमारे इंजीनियरों को हार्दिक शुभकामनाएं। उनके लगातार इनोवेशन भारत की प्रगति और निरंतर विकास को आगे बढ़ाते हैं। महान इंजीनियर सर एम. विश्वेश्वरैया जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि; राष्ट्र-निर्माण में उनके असाधारण योगदान ने अहम भूमिका निभाई।”

अन्य ख़बरें

आरबीआई को वीआरआरआर नीलामी में 3.93 लाख करोड़ रुपए की बोलियां मिलीं

Newsdesk

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर मेटा का बड़ा फैसला, कानून प्रवर्तन एजेंसियों को देगा रिपोर्ट

Newsdesk

किसानों के लिए वरदान हैं ये 3 सरकारी योजनाएं, मिलता है सालाना 6,000 रुपए से लेकर 5 लाख तक लोन का लाभ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading