September 17, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

पांचवां बीडीएस एप्लिकेशन्स पर अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन उद्घाटित



बीजिंग, 16 सितंबर (। पांचवां पेईतो (बीडीएस) एप्लिकेशन्स पर अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन 15 सितंबर को चीन के हूनान प्रांत के चूचो शहर में उद्घाटित हुआ। चीनी उप प्रधानमंत्री चांग क्वोछिंग ने इसमें भाषण दिया।

इस मौके पर चांग क्वोछिंग ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा है कि पेईतो व्यवस्था से चीन के लोगों के साथ-साथ दुनिया भर के लोगों को भी फायदा मिलता है। शी चिनफिंग के नेतृत्व में पेईतो व्यवस्था का प्रदर्शन व सेवा गुणवत्ता लगातार उन्नत हो रही है और अनुप्रयोग परिदृश्य व पैमाने का विस्तार हो रहा है। इससे दुनिया भर के उपयोगकर्ताओं को स्थिर और भरोसेमंद पोजिशनिंग, नेविगेशन और टाइमिंग सेवा मिलती है।

चांग क्वोछिंग ने कहा कि चीन विभिन्न पक्षों के साथ चार वैश्विक पहलों का सक्रिय कार्यान्वयन कर हमेशा खुलापन व एकीकरण, समन्वय व सहयोग, अनुकूलता व पूरकता और परिणामों के साझाकरण को बनाए रखना चाहता है। इसके साथ चीन पेईतो तकनीक का नवाचार स्तर उन्नत करेगा, एआई और सैटेलाइट इंटरनेट जैसी तकनीकों के साथ पेईतो का एकीकरण मजबूत करेगा, व्यवस्था का उन्नयन बढ़ाएगा, पेईतो व्यवसाय के स्वस्थ व व्यवस्थित विकास को बढ़ावा देगा और उपग्रह नेविगेशन के वैश्विक शासन में सुधार करेगा, ताकि पेईतो व्यवस्था और अच्छे से दुनिया की सेवा कर सके और लोगों को लाभ पहुंचा सके।

उद्घाटन समारोह से पहले चांग क्वोछिंग ने मेडागास्कर के प्रधानमंत्री ममितियाना राजोनारिसन से मुलाकात की। चांग क्वोछिंग ने कहा कि चीन मेडागास्कर के साथ दोनों देशों के नेताओं के बीच संपन्न सहमतियों और चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के पेइचिंग शिखर सम्मेलन में मिली उपलब्धियों का कार्यान्वयन करना चाहता है, ताकि चीन-मेडागास्कर व्यापक रणनीतिक साझेदारी बढ़ सके। वहीं, राजोनारिसन ने दोहराया कि मेडागास्कर एक चीन की नीति पर कायम रहता है और चीन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में व्यवहारिक सहयोग मजबूत करना चाहता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अन्य ख़बरें

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के मादक पदार्थों से निपटने के प्रयास की सराहना की

Newsdesk

भारत दिखा सकता है कि एआई का इस्तेमाल सामाजिक और विकासात्मक लाभ के लिए किस प्रकार किया जा सकता है: बिल गेट्स

Newsdesk

भारत ने पाकिस्तान हाई कमीशन के कार्यवाहक राजदूत को किया तलब, नौसेना यूनिट्स के गैर पेशेवर आचरण पर जताया ऐतराज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading