September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शहडोल निवासी आलेख श्रीवास्तव ने 12वीं बार किया रक्तदान
रक्तदान महादान है, युवाओं से भी रक्तदान के लिए आगे आने की अपी


शहडोल 17 सितंबर 2026- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल शहडोल में आयोजित रक्तदान शिविर में शहडोल निवासी श्री आलेख श्रीवास्तव ने 12वीं बार रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। उन्होंने स्वेच्छा से रक्तदान करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को जरूरतमंदों की सहायता के लिए रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए।

श्री आलेख श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद की जा सकती है। उन्होंने स्वयं रक्तदान करने के साथ ही युवाओं एवं अपने साथियों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि आवश्यकता के समय जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस रक्तदान शिविर में सहभागिता करते हुए श्री आलेख श्रीवास्तव ने नागरिकों को सेवा एवं सामाजिक दायित्व के प्रति प्रेरित किया। उनका 12वीं बार रक्तदान करना अन्य लोगों के लिए भी रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश है।

अन्य ख़बरें

आवास की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर महिलाओं की भूख हड़ताल

Newsdesk

सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ: प्रभारी मंत्री ने माँ नर्मदा उद्गम पर की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं नागरिकों के कल्याण की कामना

Newsdesk

औद्योगिक संस्थानों, मोटर गैरेज, रेलवे के विभिन्न कार्यालयों में पूजे गये देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading