September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मन मूषक के समान चंचल, हमें उस पर सवारी करना है

श्री रजत गणेश मंदिर में 101 महिलाओं ने किया भगवान गणेश का सहस्त्रार्चन
जबलपुर। गौरीघाट स्थित ललपुर रोड के श्री रजत गणेश मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। रामलला मंदिर के इंद्रभानु महाराज के सानिध्य में भगवान श्री गणेश का विधि-विधान से सहस्त्रार्चन पूजन किया गया। इस दौरान चांदी के सिक्कों से भगवान गणेश का पूजन-अर्चन किया गया।
अनुष्ठान में मंगल सेवा संस्था की डॉ. ममता साहू, श्रीमती ज्योति राय, डॉ. किरण, श्रीमती सुनीता वरनवाल, श्रीमती किरण कांड, कुमारी रजनी और श्रीमती अंजू कर सहित 101 महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सहस्त्रार्चन में सहभागिता की। आयोजन में श्री राम किशोर का विशेष एवं सराहनीय सहयोग रहा।
पूजन के उपरांत मंदिर के प्रमोद महाराज ने अपने उद्बोधन में भगवान श्री गणेश की सवारी मूषक के प्रतीकात्मक महत्व को समझाते हुए कहा कि “मूषक हमारे मन के समान है। मन अत्यंत चंचल होता है। भगवान गणेश हमें प्रेरणा देते हैं कि हमें मन के ऊपर सवारी करना है, न कि मन हमारी सवारी करे। इसलिए मन पर हमारा नियंत्रण होना चाहिए।”
कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें कुमारी हेमा कर, श्रीमती कुसुम शर्मा, श्रीमती प्रीति शर्मा, राजकुमार शर्मा, श्री वीरेंद्र पांधी और श्रीमती दामनी पांधी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रवि राय ने किया।
अनुष्ठान के समापन के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरा आयोजन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

अन्य ख़बरें

भय से भरोसे तक पहुंचाने की पहल, प्रभावित बच्चों और उनके परिजनों के लिए भोजन-नाश्ते के साथ राशन की व्यवस्था

Newsdesk

सेवा से संकल्प अभियान में बालाघाट नगर पालिका ने दिया जनसेवा का संदेश

Newsdesk

सोसायटी प्रभारी प्रबंधक के
ठिकानों पर ईओडब्ल्यू का छापा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading