31.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उमरिया में मिला नरकंकाल, इलाके में फैली सनसनी



पहचान के लिए प्रयास, गुमशुदगी के मामलों की खंगाली जा रही जानकारीजबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र की गौर चौकी अंतर्गत ग्राम उमरिया में शुक्रवार सुबह नरकंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद गौर चौकी प्रभारी पुलिस बल और एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। प्राथमिक जांच के दौरान कंकाल की एक हड्डी में पैंट जैसा कपड़ा फंसा हुआ मिला है।
पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को मौके पर बुलाकर नरकंकाल की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर कंकाल को पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में हाल के दिनों में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्टों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं बरामद कंकाल किसी लापता व्यक्ति का तो नहीं है।
एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि ग्राम उमरिया में नरकंकाल मिलने की सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। अभी कंकाल की पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कंकाल कितना पुराना है तथा वह महिला का है या पुरुष का। रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

विनोबा भावे सबस्टेशन के विस्तार एवं उन्नयन का कार्य शीघ्र पूरा करें : तिवारी

Newsdesk

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन, देशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की

Newsdesk

भय से भरोसे तक पहुंचाने की पहल, प्रभावित बच्चों और उनके परिजनों के लिए भोजन-नाश्ते के साथ राशन की व्यवस्था

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading