28.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन, देशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की

उज्जैन, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने सुबह की आरती में भाग लिया और देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि व कल्याण की मंगलकामना की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “इस पवित्र भूमि पर आकर हम कह सकते हैं कि यहां से पूरे देशवासियों के लिए, उनके सुख और उनकी शांति के लिए हमने महाकाल का पूजन भी किया और साथ ही साथ हमने उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया है।” उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश आने के बाद महाकाल की नगरी में बिना आशीर्वाद लिए कोई यहां से जाता नहीं है और आज मुझे भी यह अवसर मिला। ये मेरा सौभाग्य है कि मैं अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार महाकाल के दर्शन करने आया हूं। मैं इस पवित्र भूमि से सभी के यश और कीर्ति की कामना करता हूं।

नितिन नवीन ने कहा, “साथ ही साथ हमारे प्रधानमंत्री जिनका जन्मदिवस पिछले दिन हम लोगों ने सेवा समर्पण के रूप में मनाया, भगवान महाकाल उन्हें ऐसी ही आशीर्वाद देते रहें। वे यश व कीर्ति के साथ देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाते रहें।” नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल की पावन भस्म आरती में सम्मिलित होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा महाकाल से समस्त देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना की।” इससे पहले, गुरुवार शाम को उन्होंने उज्जैन के प्रसिद्ध रामघाट पर आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में हिस्सा लिया। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नितिन नवीन ने उज्जैन के प्रसिद्ध रामघाट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ भी जलाया। इस दौरान, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

भय से भरोसे तक पहुंचाने की पहल, प्रभावित बच्चों और उनके परिजनों के लिए भोजन-नाश्ते के साथ राशन की व्यवस्था

Newsdesk

सेवा से संकल्प अभियान में बालाघाट नगर पालिका ने दिया जनसेवा का संदेश

Newsdesk

सोसायटी प्रभारी प्रबंधक के
ठिकानों पर ईओडब्ल्यू का छापा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading