———————————-
सान्निध्य में हुआ अनेक
—————————-
किताबों का लोकार्पण!
—————————-
बालाघाट के लब्धप्रतिष्ठ कवि – साहित्यकार पं. सुधाकर शर्मा के सारस्वत सान्निध्य में अमेठी – उत्तर प्रदेश के अवधी साहित्य संस्थान ने देश- विदेश के ख्याति प्राप्त कवियों – साहित्यकारों ने साहित्य और भाषा के उत्थान पर बल दिया! समारोह में अखिल भारतीय रामायण मेला समिति के महामंत्री आचार्य ( डाॅ.) शम्भु नाथ त्रिपाठी अंशुल, विदुषी रचनाकार नीरजा शुक्ल,डाॅ अनिल शुक्ला (कनाडा)के अतिरिक्त डाॅ. रंजना मिश्रा, श्रीमती उषा त्रिपाठी, शैलेन्द्र मिश्रा, सुशील सीतापुरी,डाॅ. रायबहादुर मिश्र, शोधकर्ताओं, कवियों ने विमोचित काव्य कृति- मन के भाव ( स्व.रामयश पांडे) और अंजुरी मां आकाश ( अवधी कहानी संग्रह) पर तमिलनाडु, सुल्तानपुर, लखनऊ,आगरा, राजस्थान, दिल्ली, बाराबंकी, प्रयागराज के विद्वान भाषाविदों विश्लेषणात्मक विमर्श किया! समारोह की सफलता हेतु साहित्यकारों ने अवधी साहित्य संस्थान- परिवार का आभार माना!


