23.2 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ट्रेन से टकराने से अज्ञात युवक की मौत, रेलवे ट्रैक किनारे मिला क्षत-विक्षत शव


अज्ञात युवक की मौतजबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र में बलैया तालाब पुलिया के पास रेलवे लाइन किनारे एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया पुलिस ने युवक की मौत ट्रेन से टकराने के कारण होना बताया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
पनागर पुलिस के मुताबिक फूटाताल गांव निवासी आकाश बर्मन ने शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना दी कि बलैया तालाब पुलिया के पास रेलवे लाइन किनारे एक अज्ञात पुरुष मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का निरीक्षण किया।
मृतक ने सफेद रंग की टी-शर्ट और काले रंग की जींस पहन रखी थी। उसके बाएं हाथ की कोहनी और उंगली में चोट के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा मृतक के गले में साई बाबा की लॉकेट भी मिली है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक किसी ट्रेन की चपेट में आया होगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है तथा उसके हुलिए और कपड़ों के आधार पर शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

अन्य ख़बरें

माँ कर्मा देवी चौक का भव्य लोकार्पण, साहू समाज ने जताया गौरव और सम्मान

Newsdesk

डूब क्षेत्र से महज 20 फीट दूरी पर बन रहा स्कूल भवन, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Newsdesk

यादव समाज ने धूमधाम से मनाई राधा अष्टमी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading