पटासी में आयोजित जन विश्वास शिविर में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ एवं प्रमाण-पत्र किए गए वितरित
शहडोल 18 सितम्बर 2026- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत पटासी में आयोजित जन विश्वास शिविर में कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल की उपस्थिति में विभिन्न विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में जन संवाद के दौरान आमजन की समस्याएं सुनी गईं तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) द्वारा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के माध्यम से जमुना स्व-सहायता समूह, गणेश स्व-सहायता समूह एवं न्यू लक्ष्मी स्व-सहायता समूह को 3-3 लाख रुपये की सीसीएल (कैश क्रेडिट लिमिट) के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ कुमारी मरियम खान एवं दीपाली नायक को प्रदान किया गया।
इसी प्रकार राजेश तिवारी को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि, किरण बैगा एवं रामरती यादव को कल्याणी पेंशन तथा सुखराज सिंह को मनरेगा के अंतर्गत खेत तालाब का लाभ प्रदान किया गया। राजस्व विभाग द्वारा फौती नामांतरण, रजिस्ट्री नामांतरण एवं बंटवारे के प्रकरणों से संबंधित प्रमाण-पत्र भी हितग्राहियों को वितरित किए गए।
शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने पर हितग्राहियों ने शासन की योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।


