26.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
खेल

ब्रायडन कार्स मामले की जांच बंद, ऑलराउंडर के खिलाफ कोई चार्ज नहीं लगेगा

नई दिल्ली, डर्बीशायर पुलिस ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स से जुड़े मामले की जांच बंद कर दी है। जांच बंद होने के बाद कार्स पर कोई चार्ज नहीं लगा लगेगा। मामले की पूछताछ में पता चला कि कथित रूप से पीड़ित कोई शिकायत नहीं करना चाहता था। इसी वजह से कोई आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि डर्बी सिटी सेंटर में हमले की रिपोर्ट की जांच बंद कर दी गई है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद, कार्स अब क्रिकेट रेगुलेटर की जांच का सामना करेंगे। 23 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें ब्रायडन कार्स की हथकड़ी पहने हुए फुटेज सामने आई थी। कार्स को डर्बी के वार्डविक में मॉली मैलोन्स में अधिकारियों को बुलाए जाने के बाद नशे में होने और बदतमीजी के शक में गिरफ्तार किया गया था।

बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था। घटना के समय कार्स घरेलू क्रिकेट में डरहम के लिए खेल रहे थे। वह पाकिस्तान के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए टीम का हिस्सा थे। घटना के बाद कार्स को इंग्लैंड टीम से बाहर कर दिया गया था। वह पाकिस्तान के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाए थे। उस समय डर्बीशायर पुलिस ने कार्स से जुड़े विवाद के जांच की बात कही थी। विवाद की वजह से श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से भी कार्स बाहर हो गए थे। पिछले सप्ताह इंग्लैंड के व्हाइट बॉल कोच ब्रेंडन मैक्कुलम ने कहा था कि कार्से को मैदान के बाद अपने व्यवहार को ठीक रखने की जरूरत है।

अन्य ख़बरें

सुपर लीग केरल सीजन 3 : कोम्बन्स एफसी ने नए सीजन से पहले जर्सी और टीम का अनावरण किया

Newsdesk

एशियन गेम्स: आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने ओसीए प्रमुख और सदस्यों से मुलाकात की

Newsdesk

एशियन गेम्स 2026: ऋषभ पंत ने की भारतीय एथलीटों का हौसला बढ़ाने की अपील, बोले- हमें उनके साथ खड़ा होना है

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading