24.2 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सेवानिवृत्त कोयला कर्मियों की समस्याओं को लेकर एसईसीएल जोन के अधिवेशन में उठी आवाज



राजनगर । सेवानिवृत्त कोयला खदान मजदूर संघ के एसईसीएल जोन के बिलासपुर अधिवेशन में संगठन की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया। अधिवेशन में चंचल कुमार मित्रा को अध्यक्ष, बुद्धि सागर साहू को महामंत्री, योगेश केशर कोषाध्यक्ष, बृजेश पासवान तथा अक्षय मिश्र को कार्यकारी अध्यक्ष, हरि नारायण पांडेय को उपाध्यक्ष और यादवेंद्र सिंह को उप महामंत्री निर्वाचित किया गया।
सम्मेलन में कोल इंडिया तथा भारत सरकार द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों की समस्याओं और सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। संगठन ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं में भेदभाव, जैसे ग्रेच्युटी भुगतान एवं चिकित्सा सुविधाओं से संबंधित मुद्दों को उठाते हुए इनके निराकरण की मांग की।
संगठन की ओर से मांग रखी गई कि सेवानिवृत्त कर्मियों की पेंशन गणना में एसडीए को शामिल कर पेंशन के बकाया भुगतान की व्यवस्था की जाए। साथ ही खाली क्वार्टरों को ठेकेदारों, सप्लायरों, दुकानदारों तथा राज्य सरकार के कर्मचारियों को दिए जाने की व्यवस्था की तरह सेवानिवृत्त श्रमिकों को भी प्राथमिकता देने की मांग की गई।

अधिवेशन में इन मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाने तथा आवश्यकता पड़ने पर सीआईएल एवं कोयला मंत्रालय के समक्ष आंदोलन करने पर भी सहमति व्यक्त की गई। संगठन ने सेवानिवृत्त कोयला कर्मियों की विभिन्न मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग रखी।

अन्य ख़बरें

शनिवार की राजस्व बैठक में नहीं पहुंचे तहसीलदार-नायब तहसीलदार

Newsdesk

ढाबों पर पुलिस की दबिश, 4 आरोपी गिरफ्तार; 18 लीटर अवैध शराब जब्त

Newsdesk

पुल नहीं तो वोट नहीं: ग्रामीणों का ऐलान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading