27.5 C
Jabalpur
September 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

एसडीएम सुश्री अर्चना मिश्रा ने किया कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का निरीक्षण


छात्राओं को उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा
शहडोल 25  सितम्बर 2026- एसडीएम ब्यौहारी सुश्री अर्चना मिश्रा ने कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली तथा छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

एसडीएम सुश्री अर्चना मिश्रा ने छात्रावास में भोजन एवं नाश्ता, पेयजल व्यवस्था, खेलकूद की सुविधाएं, खाद्यान्न सामग्री के भण्डारण तथा स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उनकी सुविधाओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास प्रबंधन को छात्राओं के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं को निरंतर बेहतर बनाए रखने तथा आवश्यक सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

अन्य ख़बरें

भागीरथी परिवार का 55वां उत्सव आयोजन सानंद संपन्न

Newsdesk

सोमनाथ व मालवा एक्सप्रेस अब भोपाल स्टेशन पर नहीं रुकेगी, निशातपुरा में होगा ठहराव

Newsdesk

बरगी बांध के 4 और गेट खुले, नर्मदा में 6313 क्यूमेक पानी का बहाव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading