27.5 C
Jabalpur
September 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उमरिया गौशाला में महापौर और निगमायुक्त का औचक निरीक्षण, बचे हुए कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश



महापौर एवं निगमायुक्त ने निरीक्षण के उपरांत वहीं बैठकर की समीक्षाजबलपुर। मध्य प्रदेश शासन की मंशा अनुरूप गौवंश के संरक्षण और गौशाला की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में नगर निगम द्वारा प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम द्वारा उमरिया में भी एक सुंदर और सुव्यवस्थित गौशाला बनाई जा रही है, जिसका महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के तुरंत बाद महापौर श्री अन्नू एवं निगमायुक्त श्री अहिरवार ने बिना किसी देरी के गौशाला परिसर में ही बैठकर अधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा की।
समीक्षा बैठक के दौरान महापौर एवं निगमायुक्त ने गौशाला में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशाला की व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित किया जाए तथा जो कार्य अभी शेष रह गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए। इस अवसर पर अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, फायर अधीक्षक कुशाग्र ठाकुर, सहायक अधीक्षक राजेंद्र पटेल तथा निलेश पाटीदार आदि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

भागीरथी परिवार का 55वां उत्सव आयोजन सानंद संपन्न

Newsdesk

सोमनाथ व मालवा एक्सप्रेस अब भोपाल स्टेशन पर नहीं रुकेगी, निशातपुरा में होगा ठहराव

Newsdesk

बरगी बांध के 4 और गेट खुले, नर्मदा में 6313 क्यूमेक पानी का बहाव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading