21.9 C
Jabalpur
September 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

चलती स्कूटर बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान



जबलपुर। संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के अंधमूक चौराहे के समीप शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती स्कूटर में अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में आग की लपटों ने स्कूटर को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए स्कूटर से छलांग लगा दी और सुरक्षित दूरी पर पहुंचकर अपनी जान बचाई।
स्कूटर में आग लगने का पता चलते ही आसपास मौजूद राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक स्कूटर का अधिकांश हिस्सा जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था।
शॉर्ट सर्किट की आशंका
प्रारंभिक तौर पर स्कूटर में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। राहत की बात यह रही कि घटना में स्कूटर चालक को कोई चोट नहीं आई और आसपास मौजूद लोग भी सुरक्षित रहे।
घटना के बाद कुछ समय तक मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही। हादसे के चलते क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

अन्य ख़बरें

अपराधियों को वोट देकर बेहतर शासन की उम्मीद नहीं की जा सकती: प्रशांत किशोर

Newsdesk

मध्य प्रदेश में सालों पुरानी बसों को डेंटिंग-पेंटिंग कर सड़क पर उतारा: जीतू पटवारी

Newsdesk

शासन के निर्देश पर जैतहरी में सम्मान के साथ गूंजा ‘वंदे मातरम्

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading