21.9 C
Jabalpur
September 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बिजली ऑपरेटर के साथ मारपीट, कार तोड़ी

जबलपुर। चरगवां के बिजली विभाग में पदस्थ एक ऑपरेटर के साथ एक युवक ने न केवल मारपीट की बल्कि उसकी कार में भी तोड़फोड़ किया। मौके पर युवक धमकाते हुए बाइक से भाग गया। बिजली कर्मचारी ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई।
चरगवां पुलिस ने बताया कि हीरापुर गांव के रहने वाले तिवारी प्रसाद ठाकुर ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम उमरिया डुंगरिया में बिजली विभाग में आपरेटर का कार्य करता है। 23 सितंबर की सुबह लगभग 9 बजे अपनी डियूटी के लिये उमरिया डुंगरिया सब स्टेशन में काम पर आया था। शाम लगभग 6 बजे डियूटी के बाद अपनी बैगनार कार क्रमांक एमपी 20 जेडएन 8446 से अपने साथी नीलेश तिवारी, दिनेश परस्ते को कार में बिठाकर अपने घर ग्राम हीरापुर वापस जा रहा था। ग्राम गंगई संध्या भवन के पास पहंुचे, तभी अचानक नुनपुर निवासी भारत गोटिया, जो उससे कई बार लाईट के संबंध में पूछताछ करने आया था, जो उसकी कार के सामने आकर उसे रोककर बोला कि गांव की लाईट क्यों बंद रहती है। यह कहते हुये जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और अपशब्द करने लगा। गालियां देने से मना करने पर भरत गोटिया अपने हाथ में रखा अपना मोबाइल उसकी गाड़ी के सामने के कांच में मार दिया, जिससे उसकी गाड़ी का कांच टूट गया। उसके गाल में चांटा मार दिया। मौके पर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।

अन्य ख़बरें

अपराधियों को वोट देकर बेहतर शासन की उम्मीद नहीं की जा सकती: प्रशांत किशोर

Newsdesk

मध्य प्रदेश में सालों पुरानी बसों को डेंटिंग-पेंटिंग कर सड़क पर उतारा: जीतू पटवारी

Newsdesk

शासन के निर्देश पर जैतहरी में सम्मान के साथ गूंजा ‘वंदे मातरम्

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading