29.5 C
Jabalpur
September 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

मुश्ताक खान के जनाजे में नहीं पहुंचे बड़े स्टार, रजा मुराद बोले-किसी उद्योगपति की शादी होती तो वेटर बन जाते

मुंबई,  दिग्गज अभिनेता मुश्ताक खान ने मुंबई के नानवटी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की कई हस्तियां उनके घर पहुंचीं, लेकिन कई बड़े सितारे नहीं आए। इससे अभिनेता रजा मुराद आहत नजर आए। अभिनेता रजा मुराद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि मुश्ताक खान ने इंडस्ट्री को अपनी पूरी जिंदगी दे दी, लेकिन किसी भी बड़े स्टार ने उनके जनाजे में शिरकत नहीं की।

उन्होंने कहा, “मुझे अफसोस इस बात का है कि ऐसे मौके पर कोई भी स्टार, जिन्हें हम हीरो कहते हैं, वो मुश्ताक खान को आखिरी सलाम तक देने नहीं आए, जबकि बहुत से उनके साथी-कलाकार आए थे। अगर किसी उद्योगपति की शादी होती, तो ये स्टार न सिर्फ शिरकत करते बल्कि वेटर की तरह मेहमानों को खाना भी परोसते।”

रजा मुराद ने कहा, “जब कोई पॉलिटिकल पार्टी अपना डंडा दिखाती है तो ये वहां पर भीगी बिल्ली की तरह पहुंच जाते हैं, लेकिन उस शख्स के जनाजे पर वह शामिल नहीं हुए, जिसने अपने 50 साल इस इंडस्ट्री को दे दिए अपनी पूरी जिंदगी दे दी और इन बड़े स्टार्स ने उन्हें अपने 50 मिनट तक नहीं दिए। ये मत भूलिए कि आज जो आपका चेहरा है। कल ये मुरझा जाएगा अगर कोई चीज आपके काम आएगी, तो आपका अच्छा व्यवहार और कुछ नहीं काम आएगा।

अन्य ख़बरें

दृश्यम की स्टारकास्ट के साथ धमाकेदार होगी कपिल शर्मा शो की वापसी

Newsdesk

फारिया अब्दुल्ला, सिग्मा में दिखेगी नई केमिस्ट्री

Newsdesk

यश चोपड़ा : रोमांटिक फिल्मों के ‘बादशाह’, कई कलाकारों को बनाया सुपरस्टार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading