31.5 C
Jabalpur
September 28, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

फारिया अब्दुल्ला, सिग्मा में दिखेगी नई केमिस्ट्री

अभिनेत्री फारिया अब्दुल्ला एक्शन, एडवेंचर, क्राइम, कॉमेडी ड्रामा फिल्म सिग्मा में नजर आएंगी। अभिनेत्री ने बताया कि वे फिल्म एक रेडियो जॉकी का किरदार निभा रही हैं। अभिनेत्री ने कहा, सिग्मा मेरी पहली तमिल एक्शन-एडवेंचर हाइस्ट कॉमेडी एंटरटेनर फिल्म है। इस फिल्म में मेरा किरदार एक रेडियो जॉकी का है। जेसन संजय द्वारा निर्देशित फिल्म में अभिनेत्री संदीप किशन और फारिया अब्दुल्ला लीड रोल में हैं। संदीप किशन के साथ अपनी केमिस्ट्री पर अभिनेत्री ने कहा, मैं संदीप को पहले से जानती हूं। हम दोनों हमेशा से साथ में एक फिल्म करना चाहते थे। आखिरकार हम सिग्मा के लिए मान गए। इस फिल्म में हमारे किरदारों में काफी नयापन है। फारिया ने बताया कि जेसन संजय ने उन्हें सिग्मा की कहानी जूम कॉल पर सुनाई थी। उन्होंने कहा, पूरी कहानी सुनने के बाद मैंने उनसे पूछा कि उनकी उम्र कितनी है। उन्होंने कहा कि वो 24 साल के हैं, सुनकर मुझे ये बहुत इंस्पायरिंग लगा। वो बहुत विनम्र हैं और सबके साथ अच्छे से घुल-मिल जाते हैं। डायरेक्शन पर उनकी अच्छी पकड़ है। भले ही ये उनकी पहली फिल्म है, लेकिन उन्होंने इसे बहुत क्लियर विजन के साथ बनाया है। सेट को हैंडल करने का उनका तरीका बहुत कूल है।
एक्शन-एडवेंचर और हाइस्ट कॉमेडी फिल्म सिग्मा को लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले सुबास्करन ने प्रोड्यूस किया है। संदीप किशन और फारिया अब्दुल्ला के अलावा फिल्म में राजू सुंदरम, संपत राज, शिव पंडित, अंबु थासन और योग जापी भी अहम किरदारों में हैं।
कोस्टल आंध्र और तेलंगाना में फिल्म की रिलीज मैत्री मूवी डिस्ट्रीब्यूटर्स लिमिटेड संभाल रही है, जबकि सीडेड एरिया में एनवीआर सिनेमा इसे डिस्ट्रीब्यूट करेगी।
टेक्निकल टीम की बात करें तो फिल्म में कृष्णन वसंत की सिनेमेटोग्राफी है, जिनके विजुअल्स ट्रेलर में काफी स्टाइलिश और मॉडर्न लग रहे हैं। फिल्म में म्यूजिक इंडस्ट्री के बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर्स में से एक एस थमन का है। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

अन्य ख़बरें

सनी लियोनी ने 80 के दशक के रेट्रो बीच लुक से मचाई सनसनी,

Newsdesk

राजकुमार राव ने दशहरा पर जमाया कब्जा, रफ्तार से करने आएंगे बड़ा धमाका

Newsdesk

गोविंदा-सुनीता विवाद में कोमल रानी का पलटवार, बोलीं- टूटे घर को कोई नहीं तोड़ सकता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading