27.5 C
Jabalpur
September 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने जयंती पर अशोक सिंघल को किया याद और नमन

नई दिल्ली, श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख सूत्राधार एवं विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की जयंती पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अर्जुन राम मेघवाल समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री ने याद करते हुए नमन किया है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पोस्ट में कहा, “‎विश्व हिंदू परिषद के शिखर पुरुष अशोक सिंघल की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन।”

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर लिखा, “श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व संरक्षक एवं प्रखर राष्ट्रभक्त अशोक सिंघल की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!सनातन संस्कृति के जागरण, समाज को एकजुट करने और प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के संकल्प को जन-आंदोलन बनाने में आपका योगदान युगों-युगों तक स्मरणीय रहेगा।”

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर पोस्ट किया, “राष्ट्र के सांस्कृतिक गौरव को पुनर्स्थापित करने के लिए अपना संपूर्ण जीवन होम कर देने वाले, श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के ध्वजवाहक, विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अध्यक्ष, श्रद्धेय अशोक जी सिंघल की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन अर्पित करता हूं!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रणेता और भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के संकल्प को अपनी जीवन-साधना बनाने वाले अशोक सिंघल की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।’राम, राष्ट्र एवं सनातन संस्कृति’ के प्रति समर्पित उनका तपस्वी जीवन सांस्कृतिक स्वाभिमान और राष्ट्र-साधना की अमिट प्रेरणा बना रहेगा।”

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख ध्वजवाहक एवं विश्व हिन्दू परिषद के शिखर पुरुष श्रद्धेय अशोक सिंघल की जयंती पर सादर नमन। धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण तथा श्रीराम मंदिर आंदोलन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, “श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व संरक्षक एवं प्रखर राष्ट्रभक्त पूज्य अशोक सिंघल जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! सनातन संस्कृति के जागरण, समाज को एकजुट करने और प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के संकल्प को जन-आंदोलन बनाने में आपका योगदान युगों-युगों तक स्मरणीय रहेगा।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया, “सनातन संस्कृति के प्रखर संवाहक, हिंदू समाज के संगठन और जागरण के लिए जीवन समर्पित करने वाले परम श्रद्धेय अशोक सिंघल की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।” उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “हिंदू समाज के संगठन, भारतीय संस्कृति के जागरण और राष्ट्रसेवा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका और समाज के बीच जनजागरण के लिए किए गए आपके अथक प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे।

भाजपा सांसद अरुण गोविल ने एक्स पर लिखा, “श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व संरक्षक एवं प्रखर राष्ट्रभक्त अशोक सिंघल की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!सनातन संस्कृति के जागरण, समाज को एकजुट करने और प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के संकल्प को जन-आंदोलन बनाने में आपका योगदान युगों-युगों तक स्मरणीय रहेगा।”

अन्य ख़बरें

भारत आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करेगा: संयुक्त राष्ट्र में जयशंकर

Newsdesk

28 सितंबर का पंचांग: पूर्वजों के निमित्त द्वितीया पर करें तर्पण और पिंडदान, सुबह 11:53 से दोपहर 12:41 बजे तक अभिजीत मुहूर्त

Newsdesk

टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की डेडलाइन नजदीक, जानिए टैक्सपेयर्स को क्या करना चाहिए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading