।
बालाघाट। बालाघाट नगर के बूढ़ी स्थित सुप्रसिद्ध निजी वाद्ययंत्र संग्रहालय के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा स्थाई आमंत्रित सदस्य,शहडोल जिला प्रभारी अजय सुखदेवे,भूपेन्द्र सुहागपुरे संग्रहालय पहुंच कर संस्थापक ज्ञानेश्वर घोड़ेश्वर को उनके अद्वितीय योगदान के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई,
इस अवसर पर घोड़ेश्वर जी ने बताया कि उन्होंने पिछले 50 वर्षों में अत्यंत कठिन परिश्रम, संघर्ष और समर्पण के साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्राचीन व दुर्लभ वाद्ययंत्रों का संग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय उनके जीवन का सपना और जुनून है,जो आज बालाघाट जिले की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि समय-समय पर कलेक्टर, सांसद, विधायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी संग्रहालय का भ्रमण कर इसकी ऐतिहासिक धरोहर का अवलोकन करते हैं।
इस दौरान अजय सुखदेवे शहडोल जिला प्रभारी भाजपा अनुसूचित जाति ने कहा कि घोड़ेश्वर जी का यह संग्रहालय हमारी संस्कृति,लोककला और संगीत विरासत को सहेजने का अनुपम उदाहरण है।आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में यह संग्रहालय महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ऐसे प्रयासों को शासन-प्रशासन एवं समाज का निरंतर सहयोग मिलना चाहिए। भ्रमण के अंत में अतिथियों ने ज्ञानेश्वर घोड़ेश्वर जी एवं उनके परिवार को 50 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं देते हुए इस ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
साथ में अंकित पटले, नागसेन वैध,राहुल शिंद्रें,जितेंद्र गौतम भाजपा युवा नेता तुमसर टटेकसा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संग्रहालय का भ्रमण कर दुर्लभ एवं ऐतिहासिक वाद्ययंत्रों का अवलोकन किया एवं घोड़ेश्वर जी के अथक प्रयासों की सराहना की।


