_28 सितंबर को सेवा कार्य और 29 को निकलेगी देशभक्ति रैली, पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम_
सिवनी- शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मोत्सव के अवसर पर DEEPAK JAIHIND TEAM SEONI द्वारा 28 एवं 29 सितंबर को दो दिवसीय देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत सेवा कार्य, देशभक्ति रैली तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
कार्यक्रम के प्रथम दिन 28 सितंबर को जिला अस्पताल सिवनी में मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वल्पाहार वितरण किया जाएगा। इसके बाद वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को स्वल्पाहार वितरित कर उनके साथ समय बिताया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य सेवा और मानवता के माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देना है।
29 सितंबर को सुबह 10 बजे छिंदवाड़ा चौक पर एकत्रीकरण के बाद DJ Sound के साथ देशभक्ति रैली निकाली जाएगी। रैली शासकीय पीजी कॉलेज सिवनी के ऑडिटोरियम पहुंचेगी। यहां डांस, सिंगिंग और भाषण सहित विभिन्न देशभक्ति प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी।
कार्यक्रम में प्रतिभागी शहीद भगत सिंह के जीवन, संघर्ष, त्याग और राष्ट्रप्रेम से जुड़े विचारों एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति का संदेश देंगे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
DEEPAK JAIHIND TEAM SEONI के फाउंडर दीपक डेहरिया (दीपक जयहिंद) ने जिलेवासियों, युवाओं एवं देशभक्त साथियों से दो दिवसीय कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य शहीद भगत सिंह के विचारों और आदर्शों को युवाओं तक पहुंचाने के साथ सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देना है।


