एएसडीसी के 5 प्रशिक्षुओं का अहमदाबाद स्थित अमेजन वेयरहाउस के लिए चयन, मिलेगा आकर्षक वेतन के साथ पीएफ, ईएसआई एवं परिवहन सुविधाएं
अनूपपुर/कोतमा, 27 सितंबर कोतमा तहसील स्थित अनूपपुर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के आसपास के गांवों के स्थानीय युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर (ASDC), अनूपपुर लगातार कार्य कर रहा है। सक्षम (SAKSHAM) कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित तीन माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रदान करने के साथ-साथ रोजगार के अवसरों से जोड़ा जा रहा है।
वर्तमान प्रशिक्षण बैच की शुरुआत 1 जुलाई 2026 को हुई थी, जिसका समापन 30 सितंबर 2026 को होगा। इस बैच में कुल 41 युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इनमें 20 प्रशिक्षु वेयरहाउस पैकर तथा 21 प्रशिक्षु डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर (DDEO) ट्रेड में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
इसी क्रम में 23 सितंबर 2026 को अमेजन वेयरहाउस में रोजगार के लिए भर्ती साक्षात्कार आयोजित किया गया। इसमें कुल 30 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 17 अभ्यर्थियों का रोजगार के लिए चयन किया गया है।
चयनित 17 अभ्यर्थियों में से 5 प्रशिक्षु अहमदाबाद, गुजरात स्थित अमेजन वेयरहाउस में कार्यभार ग्रहण करेंगे। चयनित युवाओं को ₹20,000 प्रतिमाह वेतन के साथ प्रॉविडेंट फंड (PF), कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) तथा परिवहन सुविधा जैसी अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
यह उपलब्धि अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से एएसडीसी अनूपपुर द्वारा कौशल विकास को रोजगार से जोड़ने के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है। केंद्र द्वारा युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण देने के साथ-साथ करियर मार्गदर्शन और रोजगार के अवसरों से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा बेहतर करियर के लिए आवश्यक कौशल और अवसर उपलब्ध कराना है।
इस रोजगार चयन प्रक्रिया को सफल बनाने में वेयरहाउस पैकर ट्रेड के प्रशिक्षक परीक्षित सिंह तथा मोबिलाइजर संजय कुमार गोयल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। दोनों ने भर्ती प्रक्रिया के दौरान प्रशिक्षुओं को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने तथा उन्हें रोजगार के अवसर से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर, अनूपपुर स्थानीय युवाओं के कौशल विकास, करियर मार्गदर्शन एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।


