22.9 C
Jabalpur
September 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हाईवे पर चलती कार में लगी आग, ASI और पत्नी बाल-बाल बचे

जबलपुर। दमोह जेल में ASI के पद पर पदस्थ प्रीतम सिंह अपनी पत्नी के साथ सिहोरा में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कार से अपने घर पान उमरिया लौट रहे थे। इसी दौरान सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम मौशम के पास हाईवे पर उनकी शिफ्ट कार क्रमांक MP34 ZH 6571 में अचानक आग लग गई।

देखते ही देखते कार आग की लपटों से घिर गई और कुछ ही देर में वाहन बुरी तरह जल गया। कार में आग लगने की सूचना मिलते ही सिहोरा थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने कार में सवार ASI प्रीतम सिंह और उनकी पत्नी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे में ASI प्रीतम सिंह और उनकी पत्नी को किसी तरह की चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई।

थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि वह नाइट गश्त पर थीं। इसी दौरान हाईवे पर कार में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। चलती कार में आग किस वजह से लगी, इसका कारण तकनीकी खराबी, शॉर्ट सर्किट या अन्य कोई वजह है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

अन्य ख़बरें

केरल विधानसभा हंगामे के 11 साल बाद, 3 नवंबर से शुरू होने जा रहा शीर्ष वामपंथी नेताओं का मुकदमा

Newsdesk

राहुल गांधी भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह न करें: महापौर

Newsdesk

लक्जरी सिगरेट चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading