27.5 C
Jabalpur
September 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

_कोतवाली पुलिस ने धारदार चाकू किया जब्त, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई_सी टाइम्स सिवनी- शहर के मंगलीपेठ क्षेत्र में देर रात धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार 27 सितंबर की रात करीब 1 बजे सूचना मिली थी कि कृष्णा होटल के सामने खेड़ापति मंदिर, मंगलीपेठ में एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वहां एक व्यक्ति चाकू हवा में लहराते हुए लोगों को डरा रहा था। पुलिस को देखकर आरोपी चाकू कमर में फंसाकर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान प्रकाश मर्सकोले (46), निवासी कस्तूरबा वार्ड, मंगलीपेठ, सिवनी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसकी कमर से धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास चाकू रखने का वैध लाइसेंस नहीं था। इसके बाद चाकू जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में हत्या के प्रयास सहित दो आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और नगर पुलिस अधीक्षक चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश तिवारी, प्रधान आरक्षक प्रदीप चौधरी, संतोष साहू, सुधीर डेहरिया, आरक्षक प्रतीक बघेल एवं चालक मोनू डेहरिया की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

विश्व रेबीज दिवस पर 72 पशुओं को लगाया एंटी रेबीज टीका

Newsdesk

10 हजार से अधिक गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद भी स्वच्छ रहे जबलपुर के जलस्रोत

Newsdesk

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए:- कलेक्टर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading