22.9 C
Jabalpur
September 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विश्व रेबीज दिवस पर 72 पशुओं को लगाया एंटी रेबीज टीका

आधारताल स्थित संभागीय पशु चिकित्सालय में आयोजित हुआ शिविरजबलपुर। विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर 28 सितंबर को आधारताल स्थित संभागीय पशु चिकित्सालय में पालतू एवं आवारा पशुओं के लिए एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य रेबीज जैसी घातक बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और क्षेत्र को रेबीज मुक्त बनाने के प्रयासों को गति देना रहा।
शिविर में कुल 72 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं टीकाकरण किया गया। बड़ी संख्या में पशुपालक अपने पालतू कुत्तों और बिल्लियों को लेकर शिविर में पहुंचे। वहीं क्षेत्र में घूमने वाले आवारा कुत्तों का भी सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से एंटी रेबीज टीकाकरण किया गया।
पशु चिकित्सकों ने पशुपालकों को रेबीज के लक्षण, संक्रमण से बचाव के उपाय और समय पर एंटी रेबीज टीका लगवाने के महत्व की जानकारी दी। चिकित्सकों ने पशुओं की जांच कर उनकी स्थिति के अनुसार आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय सलाह भी प्रदान की।
शिविर में पशुपालन विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. जेपी शिव एवं उप संचालक डॉ. ज्योति तिवारी की विशेष उपस्थिति रही। चिकित्सकों और विभागीय अमले ने शिविर में पहुंचे पशुओं की जांच कर टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी की।
विशेषज्ञों ने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पालतू पशुओं का नियमित टीकाकरण कराएं और किसी पशु के संदिग्ध रूप से संक्रमित होने अथवा काटने की स्थिति में तत्काल चिकित्सकीय सलाह लें। विभाग द्वारा रेबीज से बचाव के लिए जागरूकता और टीकाकरण गतिविधियों को आगे भी जारी रखने की बात कही गई।

अन्य ख़बरें

केरल विधानसभा हंगामे के 11 साल बाद, 3 नवंबर से शुरू होने जा रहा शीर्ष वामपंथी नेताओं का मुकदमा

Newsdesk

राहुल गांधी भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह न करें: महापौर

Newsdesk

लक्जरी सिगरेट चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading