23.4 C
Jabalpur
September 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

10 हजार से अधिक गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद भी स्वच्छ रहे जबलपुर के जलस्रोत

नगर निगम की व्यवस्थाओं और सफाई मित्रों की तत्परता से भटौली से महाराजपुर तक सफाई व्यवस्था दुरुस्त
जबलपुर। गणेश उत्सव के समापन पर जबलपुर नगर निगम ने आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। नगर निगम द्वारा बनाए गए निर्धारित विसर्जन स्थलों पर 10 हजार से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। विसर्जन के बाद भी प्रमुख तालाबों और जलस्रोतों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रही।
गणेश उत्सव के दौरान अब तक कुल 10,384 प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। इनमें 581 बड़ी और 9,803 छोटी गणेश प्रतिमाएं शामिल हैं। नगर निगम द्वारा भटौली, तिलवारा, हनुमानताल, अधारताल, मानेगांव, बिलपुरा और महाराजपुर तालाब सहित निर्धारित स्थलों पर प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था की गई थी।
विसर्जन के दौरान जलस्रोतों में प्रतिमाओं के अवशेष और अन्य सामग्री जमा होने से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए सफाई मित्रों की टीमें लगातार सक्रिय रहीं। प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही अवशेषों को हटाने और घाटों की सफाई का कार्य किया गया। इससे विसर्जन स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिली।
पूरी व्यवस्था महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में संचालित की गई। नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी विसर्जन स्थलों पर लगातार मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ जलस्रोतों की स्वच्छता और सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
नगर निगम की इस व्यवस्था से गणेश उत्सव के दौरान आस्था और पर्यावरण संरक्षण के बीच बेहतर संतुलन देखने को मिला। विसर्जन स्थलों पर सफाई मित्रों की तत्परता से जलस्रोतों और घाटों को स्वच्छ बनाए रखने का प्रयास किया गया।

अन्य ख़बरें

उखरी चौक पर स्कूल बस ने महिला को कुचला, मौके पर मौत

Newsdesk

संविदा कर्मियों को नियमित करने, आउटसोर्स कर्मचारियों को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग

Newsdesk

निर्माणाधीन भवन की लिफ्ट का तार टूटा, चार मजदूर घायल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading