23.4 C
Jabalpur
September 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

फुनगा में मवेशियों से भरी पिकअप जब्त, नाकाबंदी तोड़ झाड़ियों में वाहन छोड़ भागा तस्कर


अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के फुनगा पुलिस चौकी पुलिस ने सोमवार की शाम को अवैध एवं क्रूरतापूर्वक मवेशियों का परिवहन कर रहे तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन में पुलिस ने एक पिकअप से 3 मवेशी बरामद किए हैं। मवेशी सहित जब्त वाहन की अनुमानित कीमत 8.60 लाख रुपए बताई गई है।
चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते ने बताया कि दोपहर क्षेत्र भ्रमण पर निकल रहे थे, इसी दौरान सूचना मिली कि एक पिकअप में मवेशियों को कम जगह में ठूंस-ठूंसकर कोतमा की ओर से छिल्पा की तरफ ले जाया जा रहा है। कोतमा एवं भालूमाड़ा पुलिस द्वारा नाकाबंदी किए जाने पर पिकअप चालक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। इसके बाद फुनगा चौकी पुलिस ने मेन रोड छिल्पा पर नाकाबंदी की। जबकि कोतमा और भालूमाड़ा पुलिस पीछा करती रहीं सामने फुनगा पुलिस की नाकाबंदी की देख चालक पिकअप को मुख्य सड़क से नीचे उतारकर जंगल की झाड़ियों में छोड़कर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने जब वाहन का पीछा कर मौके पर लावारिस हालत में मिली पिकअप की तलाशी में नजारा बेहद क्रूरतापूर्ण था। वाहन के भीतर 2 नग पड़ा और 1 नग भैंस को रस्सियों से पैर व सींग बांधकर वाहन की बॉडी में बने हुक से बेरहमी से कसा गया था। पुलिस ने मौके पर पंचनामा तैयार कर तीनों मवेशियों कीमत लगभग 1.60 लाख रुपए और पिकअप वाहन (कीमत 7 लाख रुपए) को जब्त कर पिकअप चालक के विरुद्ध संबंधित वैध धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपी चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते सहित प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार पटेल, कृपाल सिंह, रामखिलावन यादव, आरक्षक हर्षित गौतम, वीर सिंह, दिनेश किराड़े, महेश साहू, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक पंकज मिश्रा तथा चालक महेंद्र पनिका शामिल रहे।

अन्य ख़बरें

उखरी चौक पर स्कूल बस ने महिला को कुचला, मौके पर मौत

Newsdesk

संविदा कर्मियों को नियमित करने, आउटसोर्स कर्मचारियों को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग

Newsdesk

निर्माणाधीन भवन की लिफ्ट का तार टूटा, चार मजदूर घायल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading