27.5 C
Jabalpur
October 3, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

‘अस्तित्व बचाने के लिए यमदूत से भी समझौता कर लेंगी ममता बनर्जी’, एआईटीएमसी के सीजेपी को समर्थन पर भाजपा का तंज

कोलकाता,  पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने सीजेपी के समर्थन पर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अपनी पार्टी का अस्तित्व बचाने के लिए यमदूत से भी समझौता कर सकती हैं। मंत्री दिलीप घोष ने शनिवार सुबह न्यूटाउन में मीडिया से बात करते हुए कहा, “ममता बनर्जी ने कांग्रेस का समर्थन किया और सीपीएम को भी जिंदा किया। सीजेपी क्या है, वे (ममता बनर्जी) अपना अस्तित्व बचाने के लिए यमदूत से भी समझौता कर लेंगी।”उन्होंने चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर भी पलटवार किया। घोष ने कहा, “ज्ञानेश कुमार एक संवैधानिक पद पर हैं। उन्हें हटाने की हिम्मत किसी में नहीं है।

आप (विपक्ष) जनता के बीच जाइए और चुनाव की तैयारी कीजिए, वरना आपको वही नतीजा मिलेगा जो पहले मिला था। चुनाव होंगे, नतीजे आएंगे, वे हारेंगे भी और शोर मचाते रहेंगे।”उन्होंने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ पर निशाना साधते हुए कहा, “देश के कई राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। उससे ठीक पहले ‘इंडी’ गठबंधन अचानक से आ जाता है। बंगाल में भी नगर निगम के चुनाव हो रहे हैं, इसलिए उन्हें किसी मुद्दे की जरूरत है। लेकिन न तो देश में और न ही बंगाल में उनके पास कोई असली मुद्दा बचा है। वे बस मीडिया का ध्यान खींचने के लिए बेतुके बयान दे रहे हैं, और कुछ नहीं।”

 

अन्य ख़बरें

गुवाहाटी के नाइटक्लब में दरिंदगी : महिला से बदसलूकी कर कपड़े उतारे, बेरहमी से पीटा,

Newsdesk

विदेशी एयरलाइंस में कार्यरत भारतीय पायलटों के लिए भी मजबूत मूल्यांकन जरूरी, कॉकपिट सुरक्षा पर नए सिरे से विचार करने की जरूरत: विमानन विशेषज्ञ

Newsdesk

सीएम नायब सैनी और हरियाणा भाजपा के सभी विधायक आज दिल्ली में करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading